Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

HSGMC action objectional post: HSGMC की शिकायत पर एक्शन में पुलिस: सिख गुरुओं पर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखने वाले पर केस दर्ज

GGaganpreet Kaur
HSGMC की शिकायत पर एक्शन में पुलिस: सिख गुरुओं पर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखने वाले पर केस दर्ज
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

यमुनानगर। इंटरनेट पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने और सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने का एक नया मामला यमुनानगर में सामने आया है। यहां ‘यश कुमार’ नाम से संचालित एक फेसबुक आईडी से सिख गुरुओं और सिख धर्म को निशाना बनाते हुए बेहद अमर्यादित और आपत्तिजनक पोस्ट साझा की जा रही थीं। मामला जैसे ही हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के संज्ञान में आया, सिख समाज में रोष फैल गया। कमेटी ने इसे केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला नहीं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा बिगाड़ने की एक सोची-समझी साजिश करार दिया है।

एसपी से मिला सिखों का प्रतिनिधिमंडल, तुरंत दर्ज हुई FIR

विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झिंडा, वरिष्ठ सदस्य सरदार बलदेव सिंह कानपुर और सरदार जोग सिंह ने तुरंत एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल को जिला पुलिस कप्तान (एसपी) से मिलने भेजा। कमेटी के पदाधिकारियों ने एसपी यमुनानगर से मुलाकात कर उन्हें लिखित शिकायत सौंपी और आरोपी के खिलाफ देशद्रोह व धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले को संवेदनशील मानते हुए एसपी ने तुरंत साइबर क्राइम थाना पुलिस को तफ्तीश सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश जारी कर दिए।

समाज का माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

आईटी विभाग के इंचार्ज हरकीरत सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा कि सोशल मीडिया पर इस तरह की घटिया हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। ‘यश कुमार’ नाम के इस हैंडल से लगातार दूसरे धर्मों के खिलाफ भी जहर उगला जा रहा था। इस मौके पर एचएसजीएमसी के आईटी विभाग के इंचार्ज हरकीरत सिंह, लीगल एडवाइजर सरदार कुलवंत सिंह, मैनेजर सरदार रविंदर सिंह, हेड ग्रंथी सरदार मनजीत सिंह और सरदार इकबाल सिंह भी मौजूद रहे। कमेटी के कानूनी सलाहकारों का कहना है कि वे इस मामले को अंजाम तक पहुंचाएंगे ताकि डिजिटल स्पेस में इस तरह नफरत फैलाने वाले तत्वों को एक सख्त संदेश दिया जा सके।

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।