Breaking News
Rahul Priyanka Gandhi Protest: दिल्ली में संविधान की कॉपी लेकर सड़क पर लेटीं प्रियंका, राहुल गांधी संग फिर हिरासत मेंHoroscope Update: वक्री शनि का स्व-नक्षत्र में प्रवेश! 9 अक्टूबर से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, चमकेगी किस्मतNavratri Puja Samagri List: नवरात्रि पूजा सामग्री कलश स्थापना से लेकर अखंड ज्योति तक, नोट करें हर जरूरी सामानNarnaul Update: जिला जेल में लगी लोक अदालत, सीजेएम नीलम कुमारी ने कैदियों को दी कानूनी सहायता की जानकारी, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजाRohtak Student Blackmail: रोहतक में इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी नासूर, छात्रा को नशीली ड्रिंक पिलाकर रेप, न्यूड वीडियो से किया ब्लैकमेलRahul Priyanka Gandhi Protest: दिल्ली में संविधान की कॉपी लेकर सड़क पर लेटीं प्रियंका, राहुल गांधी संग फिर हिरासत मेंHoroscope Update: वक्री शनि का स्व-नक्षत्र में प्रवेश! 9 अक्टूबर से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, चमकेगी किस्मतNavratri Puja Samagri List: नवरात्रि पूजा सामग्री कलश स्थापना से लेकर अखंड ज्योति तक, नोट करें हर जरूरी सामानNarnaul Update: जिला जेल में लगी लोक अदालत, सीजेएम नीलम कुमारी ने कैदियों को दी कानूनी सहायता की जानकारी, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजाRohtak Student Blackmail: रोहतक में इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी नासूर, छात्रा को नशीली ड्रिंक पिलाकर रेप, न्यूड वीडियो से किया ब्लैकमेल

Yamunanagar Fraud News: यमुनानगर में 100 दिन में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 24 लाख की ठगी, देहरादून के पति-पत्नी पर केस दर्ज

GGaganpreet Kaur
Yamunanagar Fraud News: यमुनानगर में 100 दिन में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 24 लाख की ठगी, देहरादून के पति-पत्नी पर केस दर्ज

यमुनानगर में 100 दिन में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 24 लाख की ठगी,

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Yamunanagar Fraud News: यमुनानगर जिले के व्यासपुर थाना क्षेत्र में पोंजी स्कीम के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का एक नया मामला प्रकाश में आया है। देहरादून के एक शातिर दंपती पर व्यासपुर और आसपास के ग्रामीणों को अपनी जालसाजी में फंसाकर करीब 24 लाख रुपये हड़पने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपियों ने 100 दिन के भीतर रकम दोगुनी करने का लालच देकर लोगों से पैसे ऐंठ लिए और बाद में फर्जी मोबाइल ऐप बंद कर रफूचक्कर हो गए। जब पीड़ितों ने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकियां दी गईं। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

व्यासपुर में कंपनी का प्रचार कर फैलाया जाल, झांसे में आकर जमा कराए 24 लाख रुपये

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में व्यासपुर के धोबी मोहल्ला निवासी अर्पित, गांव परवाल निवासी दीपक कुमार, कर्ण और मुगलवाली निवासी संदीप ने आपबीती सुनाई। अर्पित ने बताया कि उत्तराखंड के देहरादून निवासी विक्रम चौहान और उसकी पत्नी अनीता देवी अक्सर व्यासपुर इलाके में आते थे। वे यहां एक निजी कंपनी की स्कीमों का जोर-शोर से प्रचार करते थे और दावा करते थे कि उनकी कंपनी में निवेश करने पर महज 100 दिनों के भीतर पैसा दोगुना हो जाता है। दंपती की लच्छेदार बातों में आकर पीड़ितों ने अपने और रिश्तेदारों के करीब 24 लाख रुपये आरोपियों द्वारा दिए गए बैंक खातों में जमा करवा दिए।

ऐप में तकनीकी खराबी का बहाना, फिर अचानक बंद कर दिया सिस्टम

अर्पित के मुताबिक शुरुआत में निवेशकों को भरोसा दिलाने के लिए कंपनी की मोबाइल एप्लीकेशन पर उनके अकाउंट का स्टेटस दिखता रहा और कुछ समय तक छोटा-मोटा रिटर्न भी मिला। लेकिन कुछ हफ्तों बाद ऐप ने काम करना बंद कर दिया। जब पीड़ितों ने विक्रम चौहान और अनीता देवी से संपर्क किया, तो उन्होंने सर्वर में तकनीकी दिक्कत होने का बहाना बनाया और जल्द ही भुगतान शुरू होने का आश्वासन दिया। हालांकि, हफ्तों बीत जाने के बाद भी न तो ऐप चालू हुआ और न ही लोगों के पैसे वापस मिले।

मांगने पर दी जान से मारने की धमकी, चेक देकर रुकवा दिया पेमेंट

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जब उन्होंने अपनी मूल रकम वापस लौटाने का दबाव बनाया, तो आरोपी टालमटोल करने लगे और बाद में साफ मुकर गए। जब पीड़ितों ने सख्ती दिखाई तो आरोपियों ने उन्हें दो चेक थमा दिए। लेकिन जैसे ही पीड़ितों ने उन चेक को अपने बैंक खातों में जमा कराया, आरोपियों ने चालाकी दिखाते हुए बैंक के जरिये उनका स्टॉप पेमेंट (भुगतान पर रोक) करवा दिया। जब इसके बाद फिर संपर्क किया गया तो आरोपियों ने उन्हें अंजाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दे डाली।

व्यासपुर थाना पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

ठगी का अहसास होने पर पीड़ितों ने व्यासपुर थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। व्यासपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत के आधार पर आरोपी विक्रम चौहान और उसकी पत्नी अनीता देवी निवासी देहरादून (उत्तराखंड) के खिलाफ संबंधित धाराओं में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की एक टीम बैंक खातों और लेनदेन की डिटेल खंगाल रही है, जल्द ही आरोपियों को नोटिस भेजकर जांच में शामिल किया जाएगा और गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें– रादौर में मेला देखकर लौट रहे परिवार को कार ने उड़ाया, पति-पत्नी और 7 साल का मासूम गंभीर घायल

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।