Breaking News
Monkey Viral Video: कुर्सी पर बैठकर बंदर ने करवाई फुल बॉडी मसाज, शांत अंदाज देखकर हैरान हुए लोगJind Farmers Protest: जींद में धान खरीद पर बवाल, अलेवा में किसानों ने जींद-असंध रोड पर जेसीबी खड़ी कर लगाया जामNavratri Peanut Laddu Recipe: शेफ कुणाल कपूर से सीखें 30 मिनट में मूंगफली-सिंघाड़े के फलाहारी लड्डू बनानाPanipat Traffic Police: पानीपत में बिना नंबर की बाइक से आए युवक ने पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़, फाड़ी वर्दीअमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तारMonkey Viral Video: कुर्सी पर बैठकर बंदर ने करवाई फुल बॉडी मसाज, शांत अंदाज देखकर हैरान हुए लोगJind Farmers Protest: जींद में धान खरीद पर बवाल, अलेवा में किसानों ने जींद-असंध रोड पर जेसीबी खड़ी कर लगाया जामNavratri Peanut Laddu Recipe: शेफ कुणाल कपूर से सीखें 30 मिनट में मूंगफली-सिंघाड़े के फलाहारी लड्डू बनानाPanipat Traffic Police: पानीपत में बिना नंबर की बाइक से आए युवक ने पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़, फाड़ी वर्दीअमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार

Yamunanagar Road Accident: रादौर में मेला देखकर लौट रहे परिवार को कार ने उड़ाया, पति-पत्नी और 7 साल का मासूम गंभीर घायल

GGaganpreet Kaur
Yamunanagar Road Accident: रादौर में मेला देखकर लौट रहे परिवार को कार ने उड़ाया, पति-पत्नी और 7 साल का मासूम गंभीर घायल

रादौर में मेला देखकर लौट रहे परिवार को कार ने उड़ाया, पति-पत्नी और 7 साल का मासूम गंभीर घायल

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Yamunanagar Road Accident: यमुनानगर जिले में रादौर-जठलाना मार्ग पर गांव माधोबांस के पास देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मेले की खुशियां मनाकर अपने 7 साल के मासूम बेटे के साथ बाइक पर घर लौट रहे दंपति को एक बेकाबू वेन्यू कार ने सीधी टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर जा गिरे और बुरी तरह चोटिल हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी को सड़क किनारे छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

रात 11 बजे पुलिया के पास सामने से आई काल बनी वेन्यू कार

विज्ञापन

गांव मंधार निवासी सुनील कुमार ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह पेशे से मजदूरी करता है। मंगलवार रात वह अपनी पत्नी रजनेश और सात वर्षीय बेटे यश के साथ मोटरसाइकिल पर रादौर में लगा मेला देखने गया था। मेले का लुत्फ उठाने के बाद रात करीब 11 बजे पूरा परिवार हंसते-खेलते बाइक से वापस गांव लौट रहा था। जैसे ही वे गांव माधोबांस के समीप छोटी पुलिया से थोड़ा आगे पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार काले रंग की वेन्यू कार ने गफलत में गाड़ी चलाते हुए उनकी लेन में आकर बाइक को जोरदार टक्कर दे मारी।

कार छोड़ भागा चालक, परिजनों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों सड़क पर दूर जाकर गिरे। राहगीरों और सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बिना वक्त गंवाए बदहवास हालत में पड़े सुनील, उसकी पत्नी रजनेश और बेटे यश को संभाला। परिजनों ने तुरंत सभी घायलों को उपचार के लिए यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार स्तब्ध है।

नाचरौन निवासी अमनदीप के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी
पीड़ित सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे स्थानीय लोगों से जानकारी मिली है कि दुर्घटना के समय कार को गांव नाचरौन निवासी अमनदीप चला रहा था। मामले की पुष्टि करते हुए जठलाना थाना प्रभारी अमित ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी कार चालक अमनदीप के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना कारित करने की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मौके से जब्त की गई कार के आधार पर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में मौसम ने बदली करवट, गुरुग्राम समेत 9 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।