Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Jagadhri Yoga Day Rehearsal: जगाधरी अनाज मंडी में योग दिवस की पायलट रिहर्सल पूरी, 21 जून को जुटेंगे हजारों लोग

GGaganpreet Kaur
जगाधरी अनाज मंडी में योग दिवस की पायलट रिहर्सल पूरी, 21 जून को जुटेंगे हजारों लोग
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

यमुनानगर (संजीव चौहान) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर यमुनानगर जिला प्रशासन अंतिम तैयारियों में जुट गया है। जगाधरी की नई अनाज मंडी में जिला आयुष विभाग की देखरेख में सामान्य योग प्रोटोकॉल की पायलट रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस रिहर्सल में अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। आयुष विभाग के महानिदेशक के निर्देशों और उपायुक्त प्रीति के मार्गदर्शन में आयोजित इस रिहर्सल में शिक्षा, खेल, और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक साथ योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया।

राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा करेंगी मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत

विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने बताया कि इस बार 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह 21 जून को जगाधरी की इसी अनाज मंडी में सुबह आयोजित होगा। समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए माननीय राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगी। एडीसी ने जिला वासियों से अपील की है कि वे सेहत और निरोगी जीवन का संदेश देने वाले इस राष्ट्रीय उत्सव का हिस्सा बनें और रविवार सुबह अधिक से अधिक संख्या में आयोजन स्थल पर पहुंचें।

स्कूली बच्चों और योग साधकों ने दिखाए आसन

शुक्रवार सुबह हुई इस रिहर्सल में योग विशेषज्ञों की देखरेख में आयुष योग सहायकों, विभिन्न स्कूलों के बच्चों और पीटीआई-डीपीई शिक्षकों ने निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास किया। कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए मंच संचालन से लेकर बैठक व्यवस्था तक की कड़ियों को परखा गया, ताकि मुख्य आयोजन के दिन किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

प्रशासनिक अमला और योग संस्थाएं रहीं मौजूद

इस अहम रिहर्सल के दौरान जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रजनीश, सीएमओ डॉ. दिव्या मंगला और डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा योग विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार, पतंजलि योग समिति से जय कुमार व सुंदर लाल, रेडक्रॉस सचिव संजीव धीमान सहित आयुष विभाग के डॉक्टरों, फार्मासिस्टों और योग प्रशिक्षकों ने भी योगासनों की श्रृंखला को पूरा कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।