Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Summer Special Trains 2026: छुट्टियों में नहीं होगी वेटिंग की टेंशन! जगाधरी स्टेशन पर बठिंडा-वाराणसी समेत 4 ट्रेनों का ठहराव

GGaganpreet Kaur
छुट्टियों में नहीं होगी वेटिंग की टेंशन! जगाधरी स्टेशन पर बठिंडा-वाराणसी समेत 4 ट्रेनों का ठहराव
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

यमुनानगर। गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में उमड़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अपनी कमर कस ली है। यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन से गुजरने वाली चार प्रमुख समर स्पेशल ट्रेनों की समय-सारणी जारी कर दी गई है। इनमें गाड़ी संख्या 04519-20 बठिंडा-वाराणसी स्पेशल 16 जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन बठिंडा से हर बुधवार और शनिवार को चलेगी, जो देर रात 1:50 बजे जगाधरी पहुंचेगी। वाराणसी जाने वालों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प साबित होगी।

इसी तरह, अमृतसर-कोलकाता स्पेशल (04623-24) का संचालन 2 जुलाई तक होगा। अमृतसर से सोमवार शाम को चलने वाली यह ट्रेन मध्य रात्रि 1:43 बजे यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पर रुकेगी। बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र के यात्रियों के लिए फिरोजपुर छावनी-झांझरपुर स्पेशल (04619-20) 25 जून तक चलाई जा रही है। यह ट्रेन हर शनिवार रात 9:10 बजे जगाधरी पहुंचेगी।

विज्ञापन

छपरा और वाराणसी के लिए सीधी राह

बिहार के छपरा जाने वाले यात्रियों के लिए पठानकोट-छपरा स्पेशल (05193-94) 15 जुलाई तक ट्रैक पर रहेगी। यह ट्रेन हर बुधवार शाम पठानकोट से चलकर अगली सुबह 9:15 बजे यमुनानगर-जगाधरी पहुंचेगी। रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक यशजीत सिंह के मुताबिक, यात्रियों की मांग और छुट्टियों के दबाव को देखते हुए इन ट्रेनों का संचालन किया गया है। उन्होंने कहा कि रेलवे पल-पल की स्थिति पर नजर रख रहा है और जरूरत पड़ने पर अन्य ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए जा सकते हैं।

मीडिया की मुस्तैदी का दिखा असर

दरअसल, जून की छुट्टियों को लेकर ट्रेनों में मई महीने से ही लंबी वेटिंग चल रही थी। यात्रियों की इस पीड़ा को ‘जग मार्ग’ (पूर्व में प्रकाशित खबरों के अनुसार) ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार में बताया गया था कि कैसे स्पेशल ट्रेनों के अभाव में यात्री निजी बसों या डग्गामार वाहनों में सफर करने को मजबूर हैं। रेलवे अधिकारियों ने इस पर तुरंत संज्ञान लिया और जगाधरी स्टेशन को इन स्पेशल ट्रेनों के स्टॉपेज की सूची में शामिल किया। अब इन ट्रेनों के ठहराव से जिले के हजारों यात्रियों का सफर न केवल आसान होगा, बल्कि जेब पर भी कम बोझ पड़ेगा।

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।