Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Yamunanagar News: यमुनानगर: जगाधरी वर्कशॉप स्टेशन के पास नाले में मिला शव, पहचान के लिए हाथ पर गुदा है 'ओम'

GGaganpreet Kaur
यमुनानगर: जगाधरी वर्कशॉप स्टेशन के पास नाले में मिला शव, पहचान के लिए हाथ पर गुदा है 'ओम'
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

यमुनानगर। जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन के बाहर बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्टेशन के पास बने नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने जब नाले में शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना जीआरपी (GRP) को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में ले लिया।

राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना

विज्ञापन

रोजाना की तरह स्टेशन पर यात्रियों और स्थानीय लोगों की आवाजाही जारी थी। इसी दौरान सुबह करीब 8-9 बजे के आसपास कुछ लोगों की नजर स्टेशन के बाहर गंदे नाले में पड़ी, जहां एक अधेड़ व्यक्ति बेसुध पड़ा हुआ था। पास जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जगाधरी वर्कशॉप स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी के सब-इंस्पेक्टर बोधराज और एएसआई बलजीत सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे।

हाथ पर ‘ओम’ और कड़ा, उम्र करीब 50 साल

पुलिस ने जब शव को नाले से बाहर निकलवाकर उसकी तलाशी ली, तो जेब से कोई भी पहचान पत्र, मोबाइल या ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। जांच अधिकारी एसआई बोधराज के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास लग रही है। उसने काले रंग की कमीज और जींस की पैंट पहन रखी है। पहचान के लिए पुलिस को जो सबसे बड़ा सुराग मिला है, वह मृतक के दाहिने हाथ पर गुदा हुआ ‘ओम’ का निशान है। साथ ही उसने हाथ में एक कड़ा भी पहन रखा है।

72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवाया शव

वारदात की सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह महज एक हादसा है या इसके पीछे कोई और वजह। फिलहाल पुलिस ने शव को यमुनानगर के सिविल अस्पताल स्थित शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। नियमानुसार, अज्ञात शव को 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए रखा जाता है।

जीआरपी ने आसपास के थानों और पड़ोसी जिलों में मृतक का हुलिया और फोटो भेज दी है ताकि गुमशुदा लोगों के रिकॉर्ड से इसका मिलान किया जा सके। पुलिस स्टेशन के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि पता चल सके कि व्यक्ति वहां तक कैसे पहुंचा।

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।