Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Yamunanagar News: यमुनानगर: पश्चिमी यमुना नहर में डूबा तीन बच्चों का पिता, तीसरे दिन बरामद हुआ शव

GGaganpreet Kaur
यमुनानगर: पश्चिमी यमुना नहर में डूबा तीन बच्चों का पिता, तीसरे दिन बरामद हुआ शव
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

यमुनानगर।  रादौर के खेड़ा मोहल्ला में रहने वाले सोहन लाल शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे घर से यह कहकर निकले थे कि वे गर्मी से राहत पाने के लिए पश्चिमी यमुना नहर में नहाने जा रहे हैं। लेकिन दोपहर ढलने के बाद भी जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों की चिंता बढ़ने लगी। मृतक के भतीजे पवन ने बताया कि वे तुरंत नहर किनारे पहुंचे, जहां कुछ राहगीरों ने बताया कि सुबह एक व्यक्ति नहाते समय संतुलन बिगड़ने के कारण तेज बहाव में बह गया था। इसके बाद से ही परिजन और स्थानीय गोताखोर लगातार नहर के किनारों पर तलाश कर रहे थे।

मंदिर के पास मिला शव, गोताखोरों ने निकाला बाहर

विज्ञापन

पिछले दो दिनों से परिजन उम्मीद और डर के बीच नहर पर पहरा दे रहे थे। सोमवार सुबह करीब छह बजे पास के एक मंदिर में रहने वाले व्यक्ति की नजर पानी में तैरते हुए एक शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही रादौर पुलिस और सोहन लाल के परिजन मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को किनारे लाया गया, जिसकी पहचान सोहन लाल के रूप में हुई। अपनों के सामने जब सोहन लाल का बेजान शरीर आया, तो पूरे इलाके में मातम पसर गया।

परिवार का सहारा छिन गया, पुलिस जांच में जुटी

सोहन लाल मेहनत-मजदूरी (पल्लेदारी) कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनके तीन छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठने के बाद मोहल्ले के लोग भी गमगीन हैं। रादौर थाना पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और धारा 174 के तहत कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक दृष्टि में यह पैर फिसलने के कारण हुआ हादसा लग रहा है, हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।