September 29, 2026

Yamunanagar Missing Woman Case: जगाधरी बस अड्डे से डेढ़ साल के मासूम बेटे संग 25 वर्षीय महिला लापता, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

0
Yamunanagar Missing Woman Case: जगाधरी बस अड्डे से डेढ़ साल के मासूम बेटे संग 25 वर्षीय महिला लापता, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

जगाधरी बस अड्डे से डेढ़ साल के मासूम बेटे संग 25 वर्षीय महिला लापता

Yamunanagar Missing Woman Case: हरियाणा के यमुनानगर जिले में जगाधरी बस अड्डे से मां और उसके मासूम बच्चे के अचानक गायब हो जाने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बुडिया गांव से अपनी बहन से मिलने चंडीगढ़ के लिए निकली 25 साल की प्रिया अपने डेढ़ वर्षीय बेटे अरहान के साथ जगाधरी बस अड्डे से संदिग्ध हालात में लापता हो गई है। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी जब दोनों का कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों की शिकायत पर जगाधरी शहर थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

परिचित के ऑटो में बैठाया था, बस अड्डे पहुंचकर टूटी संपर्क की कड़ी

पुलिस को दी शिकायत में बुडिया गांव निवासी आमिर खान ने बताया कि उसकी पत्नी प्रिया अपनी बहन सुखी से मिलने चंडीगढ़ जाना चाहती थी। 24 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे आमिर अपनी पत्नी प्रिया और बेटे अरहान को बाइक पर बैठाकर गांव के बुडिया चौक तक ले गया था। वहां उसे अपना परिचित ऑटो चालक शमशाद मिल गया। आमिर ने पत्नी और बच्चे को जगाधरी बस स्टैंड तक छोड़ने की बात कहकर शमशाद के ऑटो में बैठा दिया और खुद वापस घर लौट आया।

दोपहर तक जब प्रिया चंडीगढ़ में अपनी बहन के घर नहीं पहुंची, तो परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। आमिर ने तुरंत ऑटो चालक शमशाद से संपर्क किया। शमशाद ने बताया कि उसने प्रिया और बच्चे को जगाधरी बस अड्डे के अंबाला रोड की तरफ वाले मुख्य गेट पर सुरक्षित उतार दिया था, जिसके बाद दोनों बस अड्डे के अंदर चले गए थे। इसके बाद वे कहां गए, उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

मोबाइल भी हो रहा बंद, परिजनों ने अपने स्तर पर छाने रिश्तेदारियां

महिला के पास अपना मोबाइल फोन भी मौजूद था, लेकिन घटना के बाद से ही उसका फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन मां-बेटे का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। किसी अनहोनी की आशंका के चलते पीड़ित पति ने जगाधरी सिटी थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी आपबीती बताई और मदद की गुहार लगाई।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

मामले की जानकारी देते हुए जगाधरी सिटी थाना प्रभारी महेश ने बताया कि पीड़ित पति आमिर खान की तहरीर पर मां और बच्चे की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की एक विशेष टीम जगाधरी बस अड्डे के अंदर और बाहर अंबाला रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही महिला की मोबाइल नंबर की लास्ट लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) भी निकाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही दोनों को सकुशल ढूंढ निकाला जाएगा।

यह भी पढ़ें– यमुनानगर में पश्चिमी यमुना नहर से मिला सहारनपुर की 16 वर्षीय छात्रा का शव, बहन को कही थी आखिरी बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed