Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Yamunanagar News: कुरुक्षेत्र के हिनौरी पुल के पास मिला युवक का शव, चार दिन से लापता था

GGaganpreet Kaur
कुरुक्षेत्र के हिनौरी पुल के पास मिला युवक का शव, चार दिन से लापता था
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

यमुनानगर। यमुनानगर जिले के जठलाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मोहड़ी में उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब कुरुक्षेत्र के हिनौरी पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर से एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान गांव मोहड़ी निवासी 29 वर्षीय मुबारक अली खान के रूप में हुई है, जो पिछले चार दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता था। तीन बहनों के इकलौते भाई की इस तरह मौत होने से पूरे इलाके में शोक की लहर है। वहीं, शव मिलने के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे इस मामले में गहरी साजिश की आशंका जता रहे हैं।

कंपनी जाने के लिए निकला था सुपरवाइजर, ड्यूटी पर नहीं पहुंचने से गहराया सस्पेंस

विज्ञापन

मुबारक अली यमुनानगर की ही एक नामचीन पॉली प्लास्टिक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात था। परिजनों ने बताया कि वह 21 मई की शाम को हमेशा की तरह घर से अपनी ड्यूटी के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उनकी चिंता बढ़ी। परिवार ने जब कंपनी में संपर्क साधा तो पता चला कि मुबारक उस दिन काम पर पहुंचा ही नहीं था। इसके बाद जब उसे फोन लगाने की कोशिश की गई तो उसका मोबाइल भी लगातार बंद आ रहा था। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो जठलाना थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

नहर किनारे मिली बाइक, परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

इस पूरे मामले में रविवार की सुबह एक नया मोड़ आया, जब गांव के बाहर नहर के किनारे मुबारक की मोटरसाइकिल लावारिस हालत में खड़ी मिली। बाइक मिलने से अनहोनी का अंदेशा सच में बदल गया और रविवार देर शाम कुरुक्षेत्र पुलिस की मदद से उसका शव हिनौरी पुल के पास नहर से निकाल लिया गया।

इस घटना के बाद परिजनों ने जठलाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि पुलिस ने शुरुआती चार दिनों तक मामले को हल्के में लिया। अगर पुलिस समय रहते मुस्तैदी दिखाती और मुबारक की मोबाइल लोकेशन को ट्रेस कर लेती, तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी।

“वह तनाव में नहीं था, खुश था”— हर एंगल से जांच की मांग

आज सोमवार को मुबारक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। हालांकि, परिवार इसे आत्महत्या मानने से साफ इनकार कर रहा है। परिजनों के मुताबिक, 21 मई को जब मुबारक घर से निकला था, तो वह बिल्कुल सामान्य और खुशमिजाज दिख रहा था। उसके चेहरे पर किसी तरह की परेशानी या मानसिक दबाव का कोई संकेत नहीं था। ऐसे में उसका अचानक गायब होना और फिर नहर से शव मिलना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। जठलाना थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की कड़ियों को जोड़ा जाएगा और निष्पक्ष कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।