Breaking News
Yamunanagar cyber crime: यमुनानगर में बड़ा साइबर फ्रॉड, ‘सीएम विजय थलापति’ के नाम पर फर्जी पेज बनाकर महिला से 7.72 लाख की ठगीManisha Death Case: भिवानी शिक्षिका मनीषा मौत मामला, सीबीआई क्लोजर रिपोर्ट पर फैसला सुरक्षित, 28 अक्टूबर को आएगा निर्णयAmbala news: अंबाला में बुजुर्ग महिला की पेंशन छीनने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने गांव में निकाला जुलूसYamunanagar Raipur Colony Road Construction: यमुनानगर के रायपुर कॉलोनी में 54.78 लाख से बनेगी सड़क, मेयर सुमन बहमनी ने किया शिलान्यासViral Office Food Video: ऑफिस में हर घंटे खाने वाले शख्स का वीडियो वायरल, 9 बार टिफिन खोलते देख चकराए यूजर्स का सिरYamunanagar cyber crime: यमुनानगर में बड़ा साइबर फ्रॉड, ‘सीएम विजय थलापति’ के नाम पर फर्जी पेज बनाकर महिला से 7.72 लाख की ठगीManisha Death Case: भिवानी शिक्षिका मनीषा मौत मामला, सीबीआई क्लोजर रिपोर्ट पर फैसला सुरक्षित, 28 अक्टूबर को आएगा निर्णयAmbala news: अंबाला में बुजुर्ग महिला की पेंशन छीनने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने गांव में निकाला जुलूसYamunanagar Raipur Colony Road Construction: यमुनानगर के रायपुर कॉलोनी में 54.78 लाख से बनेगी सड़क, मेयर सुमन बहमनी ने किया शिलान्यासViral Office Food Video: ऑफिस में हर घंटे खाने वाले शख्स का वीडियो वायरल, 9 बार टिफिन खोलते देख चकराए यूजर्स का सिर

Yamunanagar news: यमुनानगर नाले में मिले शव की हुई पहचान, सोशल मीडिया की खबर देखकर मॉर्च्युरी पहुंची बहन, रो-रोकर बुरा हाल

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Yamunanagar news: यमुनानगर नाले में मिले शव की हुई पहचान, सोशल मीडिया की खबर देखकर मॉर्च्युरी पहुंची बहन, रो-रोकर बुरा हाल

यमुनानगर नाले में मिले शव की हुई पहचान, सोशल मीडिया की खबर देखकर मॉर्च्युरी पहुंची बहन, रो-रोकर बुरा हाल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Yamunanagar news: यमुनानगर के व्यस्त महाराणा प्रताप चौक के समीप बुधवार सुबह नाले में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव के मामले में एक दुखद खुलासा हुआ है। पुलिस और स्थानीय लोगों के लिए पहेली बने इस शव की पहचान गांधी नगर पार्क के पास रहने वाले 40 वर्षीय बिरजू के रूप में की गई है। बुधवार को दिनभर पहचान न होने के कारण पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया था। आखिरकार, सोशल मीडिया पर खबर देखने के बाद मृतक की बहन पूजा अस्पताल पहुंची और शव की शिनाख्त अपने भाई के तौर पर की।

मृतक की बहन पूजा ने बदहवास हालत में अपनी दुखभरी दास्तां सुनाते हुए बताया कि उनके माता-पिता का काफी समय पहले देहांत हो चुका है। बिरजू का पारिवारिक जीवन भी मुश्किलों भरा रहा; करीब 15 साल पहले उसकी पत्नी अपनी छोटी बेटी के साथ उसे छोड़कर चली गई थी। वहीं, पूजा का भी अपने पति से तलाक हो चुका था। इसके बाद से ही दोनों भाई-बहन एक साथ रहकर एक-दूसरे का सहारा बने हुए थे। बिरजू रोजाना मेहनत-मजदूरी करके घर का खर्च चलाता था।

विज्ञापन

काम पर जाने के बाद गायब हुआ, रातभर इंतजार करती रही बहन

घटना वाले दिन की जानकारी देते हुए पूजा ने बताया कि बुधवार सुबह बिरजू हमेशा की तरह घर पर दूध लेकर आया। इसके बाद करीब साढ़े सात बजे वह मजदूरी के लिए घर से निकल गया। पूजा भी अपने काम पर चली गई। शाम को जब वह वापस लौटी तो भाई घर पर नहीं था। शुरुआती घंटों में पूजा को लगा कि वह काम के सिलसिले में कहीं रुक गया होगा और देर रात तक लौट आएगा, लेकिन जब आधी रात बीत जाने के बाद भी बिरजू का कोई अता-पता नहीं चला तो उसकी चिंता बढ़ गई।

परेशान बहन ने आसपास के लोगों और जान-पहचान वालों से पूछताछ शुरू की। इसी दौरान किसी ने सोशल मीडिया पर महाराणा प्रताप चौक के पास नाले में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना दिखाई। अनहोनी की आशंका के चलते पूजा तुरंत पुलिस से संपर्क कर सिविल अस्पताल पहुंची, जहां मॉर्च्युरी में रखे शव को देखते ही उसका कलेजा मुंह को आ गया।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

गौरतलब है कि बुधवार सुबह महाराणा प्रताप चौक के पास बदबू आने पर राहगीरों ने नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा था। मृतक की जेब से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज न मिलने के कारण पुलिस ने मौके पर सीन ऑफ क्राइम (फोरेंसिक) टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए थे।

मामले की तफ्तीश कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि बिरजू नाले में कैसे गिरा या उसकी मौत किसी हादसे का नतीजा है या इसके पीछे कोई साजिश है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें–  पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर महिला के गले से काटी सोने की चेन, पंजाब की 2 शातिर महिला स्नैचर गिरफ्तार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।