Breaking News
Jind Dussehra Security News: जींद में दशहरा पर सुरक्षा का सख्त पहरा, 15 नाकों पर 250 अतिरिक्त जवान तैनातJind Julana Sanitation Workers Protest: जुलाना में सफाईकर्मियों का हल्लाबोल, बकाया मानदेय अटका, परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकटKarnal Congress Protest Nilokheri: नीलोखेड़ी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंकते वक्त जलते पुतले की चपेट में आने से बाल-बाल बचे प्रदेश अध्यक्षDussehra: जानिए दशहरे पर किन संकेतों से पूरी होती है हर मनोकामना, इन शुभ चीजों के दर्शन बिल्कुल न चूकेंTiger Shroff Update: टाइगर श्रॉफ अपडेट, गैंगस्टर अनिल पंडित का परिवार करनाल में पिता पुजारी, नाबालिग आरोपी की खुली कुंडलीJind Dussehra Security News: जींद में दशहरा पर सुरक्षा का सख्त पहरा, 15 नाकों पर 250 अतिरिक्त जवान तैनातJind Julana Sanitation Workers Protest: जुलाना में सफाईकर्मियों का हल्लाबोल, बकाया मानदेय अटका, परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकटKarnal Congress Protest Nilokheri: नीलोखेड़ी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंकते वक्त जलते पुतले की चपेट में आने से बाल-बाल बचे प्रदेश अध्यक्षDussehra: जानिए दशहरे पर किन संकेतों से पूरी होती है हर मनोकामना, इन शुभ चीजों के दर्शन बिल्कुल न चूकेंTiger Shroff Update: टाइगर श्रॉफ अपडेट, गैंगस्टर अनिल पंडित का परिवार करनाल में पिता पुजारी, नाबालिग आरोपी की खुली कुंडली

Yamunanagar News: यमुनानगर मर्डर केस, गोदारा गैंग ने ली फाइनेंसर की हत्या की जिम्मेदारी, पूर्व MLA के करीबियों को दी धमकी

Yamunanagar News: यमुनानगर मर्डर केस, गोदारा गैंग ने ली फाइनेंसर की हत्या की जिम्मेदारी, पूर्व MLA के करीबियों को दी धमकी

यमुनानगर मर्डर केस, गोदारा गैंग ने ली फाइनेंसर की हत्या की जिम्मेदारी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: हरियाणा के यमुनानगर में गुरुवार सुबह हुए दिल दहला देने वाले हत्याकांड के बाद अब एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट ने पुलिस और प्रशासन की नींद उड़ा दी है। मॉडल टाउन स्थित जिम के बाहर फाइनेंसर हरभजन सिंह (65) की सरेराह गोलियों से भूनकर की गई हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर शुभम पंडित और रोहित गोदारा गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पोस्ट में पूर्व इनेलो विधायक दिलबाग सिंह का सीधे तौर पर जिक्र करते हुए उनके तमाम समर्थकों और करीबियों को अंजाम भुगतने की खुली चेतावनी दी गई है।

बता दें कि पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला के समधि हैं और उनकी बेटी की शादी रानिया से विधायक अर्जुन चौटाला के साथ हुई है। वायरल पोस्ट में गैंग की ओर से लिखा गया है कि हरभजन सिंह उनके दुश्मन पूर्व विधायक दिलबाग सिंह का खास बन रहा था, इसलिए उसे यह सजा दी गई है। पोस्ट के आखिर में यह भी लिखा गया कि विधायक के साथ पानी पीने वाले को भी नहीं छोड़ा जाएगा और लिस्ट में सभी के नाम शामिल हैं। इस धमकी भरे मैसेज के नीचे काला राणा और गोगी मान ग्रुप के नाम भी लिखे पाए गए हैं।

विज्ञापन

17 राउंड फायरिंग और सिर में लगी गोली, मौके पर ही हुई मौत

वारदात गुरुवार सुबह करीब 7 से 7:30 बजे के बीच की है। प्रेमनगर निवासी और फाइनेंस व ट्रांसपोर्ट के कारोबारी हरभजन सिंह रोज की तरह मॉडल टाउन के जिम में कसरत करने पहुंचे थे। जैसे ही वह जिम से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी की तरफ बढ़े, तभी बाइक पर आए दो नकाबपोश शूटरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। जान बचाने के लिए हरभजन अपनी कार की तरफ भागे, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा।

जमीन पर गिरने के बाद भी शूटर अंधाधुंध गोलियां चलाते रहे। घटनास्थल से पुलिस को 17 राउंड फायरिंग के खोल और सबूत मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, हरभजन सिंह के शरीर में तीन गोलियां फंसी मिलीं और कई छर्रे लगे थे। सिर में गोली लगने की वजह से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें भगवा कपड़े से मुंह ढके दो संदिग्ध युवक बाइक पर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बेटे ने जताई गैंगवार और पुरानी रंजिश की आशंका, SP बोले- जांच जारी

मृतक हरभजन सिंह के बेटे दिलबाग सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उनके पिता की पूर्व विधायक से पारिवारिक नजदीकियां थीं। ऐसे में पूरी आशंका है कि विधायक की जिस गैंग से दुश्मनी चल रही है, उसी ने उनके पिता को निशाना बनाया है। इसके अलावा बेटे ने एक अन्य पहलू का जिक्र करते हुए बताया कि शहर के एक नामी टायर शोरूम मालिक के साथ भी उनका 10 साल पुराना अदालती विवाद चल रहा है। आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर है और उसकी तरफ से भी पहले धमकियां मिल चुकी थीं।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए यमुनानगर के एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि पुलिस वायरल हो रही सोशल मीडिया पोस्ट का तकनीकी विश्लेषण कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चूंकि मृतक पूर्व विधायक के करीबी थे, इसलिए पुलिस गैंगवार और व्यक्तिगत रंजिश, दोनों ही पहलुओं को ध्यान में रखकर तफ्तीश आगे बढ़ा रही है। जल्द ही शूटरों की पहचान कर पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें–  हरियाणा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 आईपीएस और एचपीएस अफसरों के तबादले

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।