Breaking News
Tarn Taran Road Accident : तरनतारन-गोइंदवाल साहिब मार्ग पर कार पेड़ से टकराई, युवक की मौतShardiya Navratri: शारदीय नवरात्रि पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत संदेश, माता रानी के इन कोट्स से दें बधाईPunjab Weather Update : पंजाब के तीन जिलों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावनाAmbala Dog Attack: अंबाला में आवारा कुत्ते का खौफ, बच्चे को बचाने के लिए भिड़ी दादी समेत 10 लोगों को काटाHaryana Weather: हरियाणा में मौसम ने बदला मिजाज, पंचकूला और यमुनानगर समेत 4 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्टTarn Taran Road Accident : तरनतारन-गोइंदवाल साहिब मार्ग पर कार पेड़ से टकराई, युवक की मौतShardiya Navratri: शारदीय नवरात्रि पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत संदेश, माता रानी के इन कोट्स से दें बधाईPunjab Weather Update : पंजाब के तीन जिलों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावनाAmbala Dog Attack: अंबाला में आवारा कुत्ते का खौफ, बच्चे को बचाने के लिए भिड़ी दादी समेत 10 लोगों को काटाHaryana Weather: हरियाणा में मौसम ने बदला मिजाज, पंचकूला और यमुनानगर समेत 4 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

Yamunanagar News: 13 मई के समझौते को लागू करने में विफल रही सरकार, 14वें दिन भी ठप रहा नगर निगम और फायर ब्रिगेड का काम

GGaganpreet Kaur
Yamunanagar News: 13 मई के समझौते को लागू करने में विफल रही सरकार, 14वें दिन भी ठप रहा नगर निगम और फायर ब्रिगेड का काम

13 मई के समझौते को लागू करने में विफल रही सरकार

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Yamunanagar News: संजीव चौहान (यमुनानगर) यमुनानगर में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के संयुक्त आह्वान पर शुरू हुई हड़ताल बुधवार को 14वें दिन में प्रवेश कर गई। नगर निगम परिसर में एकत्र हुए सैकड़ों कर्मचारियों ने सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ जमकर गुबार निकाला। 14वें दिन के इस विरोध प्रदर्शन की संयुक्त अध्यक्षता नगर पालिका शाखा प्रधान पपला और फायर विभाग प्रधान विजेंद्र ने की, जबकि मंच संचालन शाखा कोषाध्यक्ष संजय और फायर सचिव रिंकू कुमार ने संभाला।

प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव मांगेराम तिगरा और अग्निशमन विभाग के राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े किए। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 13 मई 2026 को उच्च स्तरीय वार्ता में कर्मचारियों की 17 न्यायसंगत मांगों पर सहमति बनी थी। हालांकि, प्रशासनिक ढिलाई और राजनीतिक अनिच्छा के कारण इतने माह बीत जाने के बाद भी आज तक कोई आधिकारिक परिपत्र (Notification) जारी नहीं किया गया, जिससे राज्य भर के कर्मचारियों में भारी रोष है।

विज्ञापन

₹5 लाख का मेडिकल क्लेम और पक्का करने की मांगें अधर में

कर्मचारी नेताओं ने ध्यान दिलाया कि 13 मई को हुए समझौते में पालिका रोल, दैनिक वेतनभोगी, एचकेआरएन (HKRN) और फायर विभाग के अनुबंधित ड्राइवरों व फायरमैन के लिए कई बड़े वादे किए गए थे। इनमें ₹5 लाख का मेडिकल क्लेम, बैंक के जरिए पारदर्शी वेतन भुगतान, ₹30 लाख का दुर्घटना बीमा, सफाई कर्मचारियों को तृतीय श्रेणी पदों पर पदोन्नति देने हेतु सेवा नियमों में बदलाव और मेडिकल लीव को 10 से बढ़ाकर 20 दिन करना शामिल था।

इसके अलावा, कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में निम्नलिखित बिंदु भी शामिल हैं:

पक्का रोजगार व ठेका प्रथा का अंत: पालिका और फायर विभाग के सभी कच्चे, अनुबंधित और एचकेआरएन कर्मचारियों को नियमित करना तथा सीवर व सफाई से ठेका प्रथा पूरी तरह समाप्त करना।

न्यूनतम वेतन व सुरक्षा भत्ता: न्यूनतम वेतन ₹15,220 तय करना, ईएसआई व ईपीएफ की सौ फीसदी कवरेज, वर्दी भत्ता और जोखिम भरे काम के लिए ₹5,000 जोखिम भत्ता देना।

शहीद परिवारों को मुआवजा: ड्यूटी के दौरान फायरकर्मी की मृत्यु पर ₹50 लाख का बीमा कवर लागू करना तथा फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए भवि चंद शर्मा और रणवीर के परिवारों को बची हुई ₹20-20 लाख की सहायता राशि व नियमित सरकारी नौकरी तुरंत देना।

20 से 25 अगस्त तक मंत्रियों का घेराव, 21 के बाद आर-पार की लड़ाई

संघ ने अपने आंदोलन के अगले चरण की घोषणा करते हुए स्पष्ट किया कि 20 से 25 अगस्त के बीच कर्मचारी राज्य के सभी विधायकों और मंत्रियों के आवासों व कार्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर आगामी विधानसभा सत्र में कर्मचारियों की मानी गई मांगों के हक में आवाज उठाने की अपील की जाएगी। इसके साथ ही, कर्मचारी बाजारों में आम जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों का पर्दाफाश करेंगे।

यूनियन ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि 21 अगस्त तक सरकार ने लिखित आदेश जारी नहीं किए, तो इस हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। इस अवसर पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ के ब्लॉक सचिव जरनैल चिनालिया, सुभाष, संजीत, रमन, सोरण, सुनील, कांता, अनीता, ललित कुमार, अमित कुमार, जगविंदर, हरमिंदर सिंह, पंकज शर्मा और संजीव सहित भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें– ‘युवाओं की गूंज’ अभियान के तहत एचकेआरएन दफ्तर पर प्रदर्शन, 100 गाड़ियों के साथ पहुंचे युवा

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।