Breaking News
Naveen Jindal Sansad Khel Mahotsav: एशियाई खेलों में 14 गोल्ड समेत 32 मेडल: हरियाणा के एथलीटों से मिले सांसद नवीन जिन्दलRashifal Update Today: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी का राशिफलNamo Bharat Train Haryana: हरियाणा में नमो भारत ट्रेन प्रोजेक्ट का नया रूट चार्ट और स्टेशनों की पूरी जानकारी, अब नहीं लगेगा ट्रैफिक जामBhiwani News: डॉक्टरों की बेरुखी से गई मासूम की जान, तीन बेटियों के बाद घर आया था बेटाNangal Chaudhary News: दौंखेरा गांव में प्रस्तावित माइंस के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, एनओसी प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप, सोमवार को डीसी कार्यालय पर धरने का ऐलानNaveen Jindal Sansad Khel Mahotsav: एशियाई खेलों में 14 गोल्ड समेत 32 मेडल: हरियाणा के एथलीटों से मिले सांसद नवीन जिन्दलRashifal Update Today: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी का राशिफलNamo Bharat Train Haryana: हरियाणा में नमो भारत ट्रेन प्रोजेक्ट का नया रूट चार्ट और स्टेशनों की पूरी जानकारी, अब नहीं लगेगा ट्रैफिक जामBhiwani News: डॉक्टरों की बेरुखी से गई मासूम की जान, तीन बेटियों के बाद घर आया था बेटाNangal Chaudhary News: दौंखेरा गांव में प्रस्तावित माइंस के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, एनओसी प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप, सोमवार को डीसी कार्यालय पर धरने का ऐलान

Yamunanagar News: यमुनानगर में नाइट शिफ्ट कर घर लौट रहे सुशील की मौत, एंबुलेंस की देरी से भड़के परिजन

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Yamunanagar News: यमुनानगर में नाइट शिफ्ट कर घर लौट रहे सुशील की मौत, एंबुलेंस की देरी से भड़के परिजन

यमुनानगर में नाइट शिफ्ट कर घर लौट रहे सुशील की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Yamunanagar News: साढ़ौरा (यमुनानगर)। यमुनानगर जिले के साढ़ौरा में कालाआम्ब मार्ग पर सोमवार सुबह एक भयानक सड़क हादसे में 32 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार युवक की जान चली गई। हादसा बाबा बंदा सिंह बहादुर चौक के नजदीक एक पोल्ट्री फार्म के सामने उस वक्त हुआ, जब युवक अपनी नाइट ड्यूटी खत्म कर वापस घर लौट रहा था। किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान साढ़ौरा क्षेत्र के गांव कपूरी कलां निवासी सुशील (32) के रूप में हुई है। सुशील अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। परिजनों के अनुसार, उसने कुछ दिन पहले ही कालाआम्ब स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी शुरू की थी। सोमवार सुबह वह रात की पाली पूरी करके अपनी बाइक से गांव कपूरी कलां लौट रहा था, लेकिन रास्ते में ही इस हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन

एंबुलेंस के डेढ़ घंटे देरी से पहुँचने पर फूटा परिजनों का आक्रोश, सड़क पर किया हंगामा

हादसे की खबर मिलते ही बदहवास परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुँच गए। लेकिन मौके पर लंबे समय तक एंबुलेंस न पहुँचने के कारण परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। अपनों को खोने के गम और व्यवस्था की ढिलाई से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर रोष जताना शुरू कर दिया।

करीब डेढ़ घंटे के लंबे इंतजार के बाद जब एंबुलेंस मौके पर पहुँची, तो गुस्साए परिजनों ने वाहन में शव को ले जाने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों का आरोप था कि यदि एंबुलेंस समय पर आ जाती, तो शायद सुशील की जान बच सकती थी। घटना स्थल पर स्थिति तनावपूर्ण होती देख साढ़ौरा थाना प्रभारी लखविंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। कड़ी मशक्कत के बाद परिजन माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी भिजवाया गया।

आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिस, खंगाले जा रहे CCTV फुटेज

साढ़ौरा थाना के प्रभारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह जैसे ही पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिली, टीम तुरंत मौके पर पहुँच गई थी। उन्होंने बताया, “पुलिस ने मौके पर पहुँचते ही एंबुलेंस को कॉल किया था। थोड़ी देर बाद एंबुलेंस आ भी गई थी, लेकिन परिजन देरी का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे और शव को ले जाने से रोकने लगे। उन्हें प्रशासनिक प्रक्रियाओं का हवाला देकर समझाया गया और शव को जगाधरी के सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।”

थाना प्रभारी ने आगे बताया कि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि बाइक को किस वाहन ने टक्कर मारी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल व आसपास के प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।

यह भी पढ़ें–  हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र आज से, HKRN भर्ती पर घमासान के आसार, पेश होंगे 13 विधेयक

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।