Breaking News
Narnaul: अब तक 46,964 मीट्रिक टन की खरीद पूरी, जिले में 19,369 किसानों ने मंडियों में बेचा बाजराAteli Mandi News: रामलीला के नौवें दिन श्रृंगवेरपुर प्रवास और दशरथ मरण के भावुक दृश्यों ने मोहा दर्शकों का मनAmbala Police Action: अंबाला में नग्गल SHO पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, लंगड़ाते हुए पहुंचे वारदात की निशानदेही करनेSonipat godown fire: सोनीपत के फोम गोदाम में भीषण आग, दो मजदूरों की जलकर मौतMahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में 18वें राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम का भव्य आयोजन, परिसीमन विधेयक रहा आकर्षण का केंद्रNarnaul: अब तक 46,964 मीट्रिक टन की खरीद पूरी, जिले में 19,369 किसानों ने मंडियों में बेचा बाजराAteli Mandi News: रामलीला के नौवें दिन श्रृंगवेरपुर प्रवास और दशरथ मरण के भावुक दृश्यों ने मोहा दर्शकों का मनAmbala Police Action: अंबाला में नग्गल SHO पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, लंगड़ाते हुए पहुंचे वारदात की निशानदेही करनेSonipat godown fire: सोनीपत के फोम गोदाम में भीषण आग, दो मजदूरों की जलकर मौतMahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में 18वें राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम का भव्य आयोजन, परिसीमन विधेयक रहा आकर्षण का केंद्र

Yamunanagar News: बसों की किल्लत से परेशान छात्राओं ने सड़क पर लगाया जाम, रोडवेज के खिलाफ फूटा गुस्सा

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Yamunanagar News: बसों की किल्लत से परेशान छात्राओं ने सड़क पर लगाया जाम, रोडवेज के खिलाफ फूटा गुस्सा

बसों की किल्लत से परेशान छात्राओं ने सड़क पर लगाया जाम

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Yamunanagar News: संजीव चौहान (यमुनानगर)  यमुनानगर जिले में परिवहन सुविधाओं की बदहाली से तंग आकर आखिरकार विद्यार्थियों का धैर्य जवाब दे गया। शुक्रवार सुबह जगाधरी-पाबनी-सढौरा रोड पर पाबनी गांव के समीप दर्जनों छात्राओं और ग्रामीणों ने सड़क के बीचों-बीच बैठकर चक्का जाम कर दिया। इस वजह से मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद रोडवेज विभाग इस रूट पर पर्याप्त बसें चलाने को तैयार नहीं है।

15-20 गांवों के विद्यार्थी परेशान, लेडीज बस भी कर दी बंद

विज्ञापन

छात्राओं ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि पाबनी और उसके आसपास लगभग 15 से 20 गांव पड़ते हैं, जहां से रोजाना सैकड़ों छात्र-छात्राएं कॉलेज के लिए निकलते हैं। छात्रा माही के अनुसार, सुबह साढ़े 7 बजे चलने वाली बस हफ्ते में सिर्फ दो ही दिन आती है, जबकि साढ़े 8 बजे वाली बस सढौरा से ही खचाखच भरकर पहुंचती है। पाबनी पहुंचते-पहुंचते बस में पैर रखने तक की जगह नहीं बचती। पहले छात्राओं के लिए अलग से एक स्पेशल लेडीज बस चलाई गई थी, लेकिन बिना कोई ठोस कारण बताए उसे भी बंद कर दिया गया, जिससे छात्राओं की सुरक्षा और पढ़ाई दोनों प्रभावित हो रही है।

रोडवेज जीएम ने नहीं उठाया फोन, पुलिस ने मौके पर संभाला मोर्चा

छात्रा प्रियंका ने बताया कि समस्या को लेकर रोडवेज के महाप्रबंधक (जीएम) को कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव करना तक मुनासिब नहीं समझा। पाबनी कलां गांव के सरपंच प्रतिनिधि गुलाब सिंह ने भी माना कि केवल दो ही बसें इस रूट पर चलती हैं, जो गांव पहुंचने से पहले ही भर जाती हैं। वहीं जाम की खबर मिलते ही छप्पर थाना प्रभारी अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और रोडवेज विभाग के अधिकारियों से वार्ता कराकर जल्द समाधान निकालने का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें–  HPSC को हाईकोर्ट का झटका, मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के बीच नियम बदलना पड़ा भारी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।