Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Yamunagar News: 5 किलो 914 ग्राम अफीम सहित तीन महिलाएं व एक युवक गिरफ्तार, कीमत करीब 36 लाख रुपए

VVinita Kohli
Yamunagar News: 5 किलो 914 ग्राम अफीम सहित तीन महिलाएं व एक युवक गिरफ्तार, कीमत करीब 36 लाख रुपए
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

यमुनानगर: एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 36 लाख रुपये कीमत की 5 किलो 914 ग्राम अफीम बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाएं और एक युवक शामिल हैं। डीएसपी राजीव मिगलानी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देशानुसार एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में टीम को सूचना मिली कि खारवन रोड पर दो महिलाएं नशीले पदार्थ के साथ घूम रही हैं। 

सूचना के आधार पर सेल इंचार्ज अनिल कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक सतीश कुमार, एएसआई राजेंद्र सिंह, जसवीर सिंह, ललित, पंकज, पूनम, अनुराधा व सुल्तान की टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं को काबू किया और ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ वीरेंद्र कुमार को मौके पर बुलाया गया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जब दोनों महिलाओं की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 5 किलो 914 ग्राम अफीम बरामद हुई, जिसकी बाजार में कीमत करीब 36 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में महिलाओं की पहचान बिहार के जिला मोतिहारी के गांव इजरानवादा निवासी नाजरा खातून और तूफान के रूप में हुई।

जांच के दौरान सामने आया कि यह अफीम रामपुर कंबोयान निवासी जुल्फकार और मुजफत निवासी प्रमिला को सप्लाई की जानी थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जगाधरी रोड स्थित तिकोनी चौक से जुल्फकार और प्रमिला को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी जुल्फकार के खिलाफ पहले भी इसी तरह के दो मामले दर्ज हैं, जो फिलहाल अदालत में विचाराधीन हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि मामले में और गहराई से जांच की जा सके।

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।