Breaking News
Bhagavad Gita Reading Time: श्रीमद्भगवद गीता पढ़ने का सबसे सही समय कौन सा है? जानिए सही नियमUttarakhand Business Update: सीएम धामी ने हल्द्वानी में की बड़ी घोषणाएं, व्यापारी वर्ग के लिए उठाए कई कदमPanchkula ACB Action: रायपुररानी तहसील में एसीबी की रेड, 70 हजार की रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तारNarnaul Mandi Update: नारनौल अनाज मंडी पहुंचे विधायक ओमप्रकाश यादव, बाजरे की सरकारी खरीद व्यवस्था का लिया जायजाKurukshetra Police Action: नशे के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा अभियान, ज्योतिसर के खंडहरों में दी दबिशBhagavad Gita Reading Time: श्रीमद्भगवद गीता पढ़ने का सबसे सही समय कौन सा है? जानिए सही नियमUttarakhand Business Update: सीएम धामी ने हल्द्वानी में की बड़ी घोषणाएं, व्यापारी वर्ग के लिए उठाए कई कदमPanchkula ACB Action: रायपुररानी तहसील में एसीबी की रेड, 70 हजार की रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तारNarnaul Mandi Update: नारनौल अनाज मंडी पहुंचे विधायक ओमप्रकाश यादव, बाजरे की सरकारी खरीद व्यवस्था का लिया जायजाKurukshetra Police Action: नशे के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा अभियान, ज्योतिसर के खंडहरों में दी दबिश

Yamunanagar News: नहर के रेलवे पुल पर दर्दनाक हादसा, बीकानेर एक्सप्रेस की चपेट में आने से मामा-भांजे की मौत

GGaganpreet Kaur
Yamunanagar News: नहर के रेलवे पुल पर दर्दनाक हादसा, बीकानेर एक्सप्रेस की चपेट में आने से मामा-भांजे की मौत

नहर के रेलवे पुल पर दर्दनाक हादसा, बीकानेर एक्सप्रेस की चपेट में आने से मामा-भांजे की मौत

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Yamunanagar News: यमुनानगर रेलवे स्टेशन के समीप पश्चिमी यमुना नहर पर बने रेलवे पुल पर गुरुवार को एक हृदयविदारक दुर्घटना सामने आई। बिहार जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे दो युवक जब खाना लेने के लिए रेलवे ट्रैक के जरिए जा रहे थे, तभी पीछे से आई बीकानेर एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों के शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान 31 वर्षीय मोहम्मद मुराद और उसके 19 वर्षीय भांजे मोहम्मद अफजल के रूप में हुई है।

मोबाइल चार्जिंग पर लगा मां से बोले— ‘अभी खाना लेकर आते हैं’

विज्ञापन

मृतक मुराद की वृद्ध मां बेगम खातून ने बिलखते हुए बताया कि वे लोग बिहार जाने के लिए यमुनानगर स्टेशन पहुंचे थे। दोपहर के समय मोबाइल डिस्चार्ज होने पर मुराद ने फोन चार्जिंग पर लगाया और अपनी मां से कहा कि वह भांजे अफजल और दोस्त मैक्स के साथ पास ही खाना लेने जा रहा है। बेगम खातून ने बेटे को जल्दी आने को कहा था क्योंकि उन्हें भूख लगी थी। मां करीब दो घंटे तक स्टेशन पर उनका इंतजार करती रही, लेकिन तीनों वापस नहीं लौटे।

साथी ने कूदकर बचाई जान, भागते हुए दी हादसे की खबर

जांच अधिकारी एएसआई बलजीत सिंह के अनुसार, जब तीनों युवक नहर के ऊपर बने तंग रेलवे पुल को पार कर रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार बीकानेर एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन का सायरन सुनते ही अफरा-तफरी मच गई। साथ चल रहा दोस्त मैक्स तुरंत जान बचाने के लिए पुल से नीचे कूद गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। लेकिन संकरे पुल पर होने के कारण मुराद और अफजल को संभलने का मौका नहीं मिला और ट्रेन दोनों को रौंदते हुए निकल गई। घटना के बाद बदहवास मैक्स भागते हुए स्टेशन पहुंचा और जीआरपी को पूरी आपबीती बताई।

छह मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

जीआरपी पुलिस ने स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया। शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया गया है। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक मुराद अपने पीछे चार बेटियों और दो बेटों समेत छह छोटे बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस ने मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें– वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 7.13 लाख की ठगी, नारनौल पुलिस ने जोधपुर से दबोचा आरोपी

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।