Breaking News
Ambala Dowry Harassment Case: अंबाला में विवाहिता से 2 करोड़ का दहेज मांगने पर पति व सास-ससुर पर केस, कमरे में हिडन कैमरा लगाने और प्रताड़ना के संगीन आरोपPresident Droupadi Murmu Chandigarh Visit : चंडीगढ़ दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीएम भगवंत मान ने किया स्वागतRewari : रेवाड़ी में सीएम फ्लाइंग और आरटीए का बड़ा एक्शन, 9 ओवरलोड वाहन इंपाउंडPanipat Crime: पानीपत में मजदूर से 2.85 लाख की साइबर ठगी, दो बैंक खातों से उड़े पैसे, मोबाइल पर मैसेज तक नहीं आयाAmbala Controversy: अंबाला में सोशल मीडिया पर राजपूत समाज और माता पद्मावती पर विवादित टिप्पणी, महिला पर केस दर्जAmbala Dowry Harassment Case: अंबाला में विवाहिता से 2 करोड़ का दहेज मांगने पर पति व सास-ससुर पर केस, कमरे में हिडन कैमरा लगाने और प्रताड़ना के संगीन आरोपPresident Droupadi Murmu Chandigarh Visit : चंडीगढ़ दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीएम भगवंत मान ने किया स्वागतRewari : रेवाड़ी में सीएम फ्लाइंग और आरटीए का बड़ा एक्शन, 9 ओवरलोड वाहन इंपाउंडPanipat Crime: पानीपत में मजदूर से 2.85 लाख की साइबर ठगी, दो बैंक खातों से उड़े पैसे, मोबाइल पर मैसेज तक नहीं आयाAmbala Controversy: अंबाला में सोशल मीडिया पर राजपूत समाज और माता पद्मावती पर विवादित टिप्पणी, महिला पर केस दर्ज

Yamunanagar NH344 Road Accident: यमुनानगर NH-344 पर बीच सड़क खड़े कंटेनर से टकराया कैंटर, सहारनपुर के चालक की मौत

GGaganpreet Kaur
Yamunanagar NH344 Road Accident: यमुनानगर NH-344 पर बीच सड़क खड़े कंटेनर से टकराया कैंटर, सहारनपुर के चालक की मौत

यमुनानगर NH-344 पर बीच सड़क खड़े कंटेनर से टकराया कैंटर, सहारनपुर के चालक की मौत

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Yamunanagar NH344 Road Accident: यमुनानगर जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-344 पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी एक बार फिर एक निर्दोष की जान पर भारी पड़ गई। अकालगढ़ के पास मंडौली कट पर सड़क के बीचोबीच बिना किसी इंडिकेटर या रिफ्लेक्टर के खड़े एक कंटेनर से पीछे से आ रहा कैंटर टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर के परखच्चे उड़ गए और चालक केबिन में ही बुरी तरह फंस गया। अत्यधिक चोटें लगने के कारण कैंटर चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सैर पर निकले पूर्व सरपंच बने चश्मदीद, बताया कैसे हुआ हादसा

विज्ञापन

घटना की जानकारी देते हुए अकालगढ़ गांव के पूर्व सरपंच मोहन उर्फ सोनू ने बताया कि वह सुबह के वक्त NH-344 की तरफ सैर के लिए निकले थे। जब वह दुसानी कट से मंडौली कट की ओर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उत्तराखंड (UK) नंबर का एक विशालकाय कंटेनर मुख्य मार्ग के बीच में बेतरतीब खड़ा था। कंटेनर चालक ने न तो गाड़ी के इंडिकेटर ऑन किए थे और न ही पीछे कोई रिफ्लेक्टर या चेतावनी बोर्ड लगाया था। इसी दौरान औरंगाबाद की ओर से आ रहा यूपी नंबर का कैंटर सीधे उस खड़े कंटेनर के पिछले हिस्से से टकरा गया।

केबिन काटकर निकाला गया शव, यूपी के सहारनपुर का रहने वाला था मृतक

हादसा होते ही मौके पर जोरदार धमाका हुआ और चीख-पुकार मच गई। कैंटर चालक अंदर बुरी तरह फंस चुका था। सूचना मिलते ही कलानौर पुलिस चौकी से एएसआई अनुप कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। राहगीरों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद कैंटर के क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाकर चालक को बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। एंबुलेंस से उसे यमुनानगर ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे औपचारिक रूप से मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान प्रीतम (पुत्र दीप सिंह), निवासी गांव पत्थरवा, थाना बेहट, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

हाइड्रा से हटाए गए वाहन, एटा के कंटेनर चालक पर केस दर्ज

सदर थाना यमुनानगर के प्रभारी कमलजीत ने बताया कि हादसे के बाद हाईवे पर बाधित हुए यातायात को सुचारू कराने के लिए हाइड्रा क्रेन की मदद से दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से एक तरफ करवाया गया। पुलिस के अनुसार लापरवाही से हाईवे पर वाहन खड़ा करने वाले कंटेनर चालक की पहचान सोनू (पुत्र देवेंद्र सिंह), निवासी नीधौली कलां, जिला एटा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

यह भी देखें –  हरियाणा में 6 दिन तक रहेगा दो पश्चिमी विक्षोभ का असर, बारिश के साथ दस्तक देगी गुलाबी ठंड

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।