Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

NRI Marriage Fraud: यमुनानगर: NRI पति की शर्मनाक करतूत, न्यूजीलैंड का 'अश्लील वीडियो' केस छिपाकर की शादी

GGaganpreet Kaur
यमुनानगर: NRI पति की शर्मनाक करतूत, न्यूजीलैंड का 'अश्लील वीडियो' केस छिपाकर की शादी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

यमुनानगर। शादी के नाम पर धोखाधड़ी और सुनहरे भविष्य के सपने दिखाकर शोषण करने का एक सनसनीखेज मामला यमुनानगर में सामने आया है। यहां एक महिला लेक्चरर ने अपने एनआरआई (NRI) पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। महिला का दावा है कि उसके पति ने न केवल न्यूजीलैंड में अपने आपराधिक रिकॉर्ड को छिपाया, बल्कि वहां उसकी एक बेटी और अन्य महिलाओं से संबंधों की बात भी परिवार से ओझल रखी।

कॉलेज लेक्चरर से ‘ऑनलाइन’ शुरू हुआ था रिश्तों का खेल

विज्ञापन

कृष्णा कॉलोनी की रहने वाली शिपरा सरीन, जो एक कॉलेज में लेक्चरर के पद पर कार्यरत थीं, उनके लिए यह रिश्ता किसी बुरे सपने जैसा साबित हुआ। परिजनों ने बताया कि ग्रीन पार्क निवासी नवोदित ऑबरोय के परिवार ने यह दावा किया था कि उनका बेटा न्यूजीलैंड में सेटल है, उसे वहां की पीआर (PR) मिल चुकी है और वह मोटी कमाई कर रहा है। शुरुआती बातचीत ऑनलाइन हुई और फिर गोबिंदपुरी रोड के एक बैंक्वेट हॉल में ‘रोका’ रस्म अदा की गई। 16 नवंबर 2022 को कोर्ट मैरिज हुई और फिर शुरू हुआ खर्चों और उम्मीदों का सिलसिला।

धूमधाम से शादी पर लुटाए 60 लाख, फिर खुला राज

शिपरा के मुताबिक, कोर्ट मैरिज के बाद जब वह वीजा पर न्यूजीलैंड गई और वापस आई, तो ससुराल पक्ष ने समाज में रुतबा दिखाने के लिए बड़ी शादी का दबाव बनाया। जनवरी 2024 में जगाधरी के एक नामी रिजॉर्ट में करीब 60 लाख रुपये खर्च कर धूमधाम से शादी की गई। लेकिन विदाई के कुछ ही समय बाद ससुरालियों के तेवर बदल गए। बड़ी गाड़ी और नकदी की मांग को लेकर ताने दिए जाने लगे। शिपरा का आरोप है कि पति ने उसे दोबारा न्यूजीलैंड बुलाने के नाम पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और फोन पर गाली-गलौज तक की।

न्यूजीलैंड में ‘अश्लील वीडियो’ केस और डिपोर्ट होने की सच्चाई

धोखाधड़ी की परतें तब खुलीं जब शिपरा को पता चला कि उसका पति जिस रूतबे की बात कर रहा था, वह पूरी तरह फर्जी था। आरोप है कि नवोदित ऑबरोय पर न्यूजीलैंड में एक महिला का निजी अश्लील वीडियो चोरी-छिपे बनाने का आपराधिक मामला दर्ज था। पति ने पहले इस सच्चाई को छिपाया और पूछने पर इसे कामगारों से जुड़ा मामूली विवाद बताया। लेकिन असलियत यह थी कि उसने वहां अपना जुर्म कबूल किया था और उसे न्यूजीलैंड सरकार ने वापस भारत यानी ‘डिपोर्ट’ कर दिया था।

सास के फोन की रिकॉर्डिंग ने खोले और भी गहरे राज

शिकायत में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शिपरा का दावा है कि उसने अपनी सास के मोबाइल की रिकॉर्डिंग से सुना कि उसके पति के न्यूजीलैंड में कई महिलाओं से संबंध रहे हैं और वहां उसकी एक बेटी भी है, जिसके भरण-पोषण (Maintenance) के लिए वह कोर्ट के आदेश पर पैसे देता है। शिपरा का आरोप है कि जब उसने विरोध किया, तो पति ने उसके निजी वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

FIR दर्ज, पुलिस कर रही जांच

अगस्त 2024 में मारपीट और गाली-गलौज के बाद दिसंबर में शिपरा को घर से निकाल दिया गया, जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। थाना गांधी नगर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति नवोदित ऑबरोय के खिलाफ धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है ताकि इस अंतरराष्ट्रीय धोखाधड़ी के हर पहलू को बेनकाब किया जा सके।

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।