Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Yamunanagar Snatching Case: यमुनानगर स्पेशल स्टाफ ने घेराबंदी कर पकड़ा स्नैचर, दो पुराने केस भी हैं दर्ज

GGaganpreet Kaur
यमुनानगर स्पेशल स्टाफ ने घेराबंदी कर पकड़ा स्नैचर, दो पुराने केस भी हैं दर्ज
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

यमुनानगर। शहर में महिलाओं की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले स्नैचरों के खिलाफ पुलिस ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने सबलपुर निवासी एक ऐसे शातिर युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने वारदातों को अंजाम देने के लिए ‘डबल प्लानिंग’ की थी। आरोपी ने पहले पुलिस की नजरों से बचने के लिए एक बाइक चोरी की और फिर उसी वाहन का उपयोग कर राह चलती महिला से पर्स छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विष्णु गार्डन में महिला को बनाया था निशाना

विज्ञापन

वारदात का शिकार हुई महिला 6 मई की शाम को जगाधरी के विष्णु गार्डन (ब्लॉक-बी) में पैदल ही गुरुद्वारे मत्था टेकने जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार शुभम ने उसे अकेला देख झपट्टा मारा और हाथ से पर्स छीनकर रफूचक्कर हो गया। पर्स में नकदी और कुछ जरूरी दस्तावेज थे। स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज रमन चंदेल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने वारदात में जिस बाइक का इस्तेमाल किया था, उसे उसने 4 मई को दोसड़का इलाके से चोरी किया था।

पुरानी हिस्ट्री ने बढ़ाई आरोपी की मुश्किलें

आरोपी शुभम कोई नौसिखिया अपराधी नहीं है। पुलिसिया जांच में सामने आया है कि उसके खिलाफ पहले से ही दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जो फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन हैं। स्पेशल स्टाफ की टीम जिसमें एसआई जसविंदर, कुलदीप, अमन और दीपक शामिल थे, ने मेहलावाली रोड पर जाल बिछाकर उसे उस समय दबोचा जब वह एक और वारदात की फिराक में घूम रहा था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या उसने पिछले कुछ दिनों में जिले के अन्य इलाकों में भी स्नैचिंग या चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।

पुलिस की पैनी नजर और टीम वर्क

स्पेशल स्टाफ इंचार्ज ने बताया कि उन्हें इनपुट्स मिल रहे थे कि इलाके में एक संदिग्ध युवक चोरी की बाइक पर घूम रहा है। टीम ने बिना वक्त गंवाए घेराबंदी की और आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस का कहना है कि शहर में गश्त बढ़ा दी गई है और पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। शुभम की गिरफ्तारी से इलाके के लोगों, विशेषकर महिलाओं ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।