Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Yamunanagar Police Encounter: यमुनानगर में खाकी का खौफ: शादी वाले घर में लूट मचाने वाला इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, साथी फरार

GGaganpreet Kaur
यमुनानगर में खाकी का खौफ: शादी वाले घर में लूट मचाने वाला इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, साथी फरार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

यमुनानगर।  यमुनानगर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। बुधवार को सीआईए-1 की टीम और बदमाशों के बीच रटौली रोड पर उस वक्त मुठभेड़ हो गई, जब पुलिस लूट के आरोपियों को दबोचने पहुंची थी। इस कार्रवाई के दौरान जिले का कुख्यात इनामी बदमाश मोनू उर्फ मुंशी घायल हो गया, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर अस्पताल दाखिल कराया है। वहीं, उसका जोड़ीदार मदन उर्फ मद्दी अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपी मोनू का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर शहर के अलग-अलग थानों में चोरी, लूट और मारपीट जैसे करीब 18 संगीन मामले दर्ज हैं।

मथुरा से आए दूल्हे की खुशियां लूटने की थी साजिश

विज्ञापन

मामले की जड़ें 27 अप्रैल की एक वारदात से जुड़ी हैं। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के निवासी महावीर सिंह की 9 मई को यमुनानगर के लाजपत नगर में शादी तय हुई है। शादी की रस्मों और पत्नी के लिए कपड़े व गहने खरीदने के इरादे से महावीर 30 हजार रुपये लेकर यमुनानगर पहुंचा था। कैंप इलाके के पास दो बदमाशों ने महावीर को घेर लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने महावीर के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसकी जेब में रखे 30 हजार रुपये लूटकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

घेराबंदी देख भागने लगे बदमाश, बाइक स्लिप होने से टूटा पैर

सीआईए-1 के इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि लूट के दोनों आरोपी रटौली रोड के पास किसी नई वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, बदमाशों ने भागने के लिए बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और रटौली रोड के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई। बाइक से गिरने के कारण मोनू के पैर में गंभीर चोट आई और वह उठ नहीं सका। मौके का फायदा उठाकर उसका साथी मद्दी खेतों के रास्ते गायब हो गया।

अस्पताल में चल रहा इलाज, फरार आरोपी के लिए बिछाया जाल

पुलिस ने घायल मोनू को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच में उसकी टांग में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये दोनों बदमाश क्षेत्र में दहशत का पर्याय बने हुए थे। फिलहाल, घायल मोनू से पूछताछ कर फरार आरोपी मदन के ठिकानों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने दावा किया है कि बहुत जल्द दूसरे आरोपी को भी सलाखों के पीछे पहुँचा दिया जाएगा। शादी वाले घर में लूट की इस वारदात को सुलझाने के बाद पीड़ित परिवार ने भी राहत की सांस ली है।

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।