Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

PWD Mechanical Workers Protest: यमुनानगर में पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों का महासम्मेलन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांग पत्र

GGaganpreet Kaur
यमुनानगर में पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों का महासम्मेलन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांग पत्र
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

यमुनानगर (संजीव चौहान ) अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखने लगा है। इसी कड़ी में आज हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन के बैनर तले जिला यमुनानगर में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रांतीय प्रधान ईश्वर शर्मा, प्रांतीय महासचिव संदल सिंह राणा, उप प्रधान श्याम सिंह रावल और प्रेस प्रवक्ता संजीव बग्गा की विशेष अगुवाई में एकजुट हुए कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उपायुक्त (डीसी) की तरफ से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर प्रदेश कार्यकारिणी का मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम प्राप्त किया और भरोसा दिलाया कि इस पूरे दस्तावेज को पूरी ईमानदारी के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) तक भिजवा दिया जाएगा।

इससे पहले, मॉडल टाउन स्थित दशहरा ग्राउंड में बने यूनियन कार्यालय में जिलेभर से आए कर्मचारियों की एक विशाल सभा हुई। इस सभा को संबोधित करते हुए राज्य प्रधान ईश्वर शर्मा और राज्य महासचिव संदल सिंह राणा ने सीधे तौर पर खट्टर-सैनी सरकार की नीयत और वादों पर गंभीर सवाल उठाए। कर्मचारी नेताओं ने दो टूक कहा कि वर्तमान सरकार कर्मचारियों की जायज और बुनियादी मांगों के प्रति रत्ती भर भी ईमानदार नहीं है। चुनाव और वार्ताओं के समय सरकार ने कर्मचारियों से जो बड़े-बड़े वादे किए थे, आज उन्हें अमलीजामा पहनाने के वक्त वह पूरी तरह असहाय और पीछे हटती नजर आ रही है।

विज्ञापन

चुनावी वादे निकले खोखले, मजबूरी में सड़कों पर उतरने की तैयारी

मंच से हुंकार भरते हुए संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने चेतावनी दी कि कर्मचारियों को कमजोर समझने की भूल न की जाए। अगर सरकार ने समय रहते अपने वादों को पूरा नहीं किया और कर्मचारियों के सब्र का इम्तिहान लेना बंद नहीं किया, तो आने वाले दिनों में कर्मचारी मजबूरी में सरकार के खिलाफ एक बहुत बड़े और निर्णायक आंदोलन का शंखनाद करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन की होगी।

इस जिला स्तरीय सम्मेलन में सांगठित ताकत की एक मजबूत झलक देखने को मिली। इस मौके पर यमुनानगर जिला प्रधान नीतीश शर्मा और जिला महासचिव सुभाष श्योराण के अलावा स्थानीय ब्रांचों के कई प्रमुख चेहरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें यमुनानगर ब्रांच के प्रधान सुरेंद्र कुमार, गोपाल बहादुर, अरुण कुमार, राजेश श्योराण, दलजीत सिंह, राजकुमार धीमान और हरिंदर बत्रा मुख्य रूप से शामिल रहे। इसके अलावा छछरौली से प्रधान पंकज तंवर, रादौर से प्रधान जिग्नेश कुमार और बलदेव कुमार, जगाधरी से कुलबीर सिंह और बिलासपुर से दिनेश कुमार, कुलविंदर सिंह व जोगिंदर कुमार सहित कई अन्य सब-ब्रांचों के पदाधिकारियों ने भी इस सम्मेलन में शिरकत कर आंदोलन को और धार देने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।