Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Yamunanagar Case: यमुनानगर में डिवाइडर पर मिले शव की हुई पहचान, कपड़ों और बाइक ने उलझाई मर्डर की गुत्थी

GGaganpreet Kaur
यमुनानगर में डिवाइडर पर मिले शव की हुई पहचान, कपड़ों और बाइक ने उलझाई मर्डर की गुत्थी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

यमुनानगर। यमुनानगर के रेलवे रोड स्थित भोला कढ़ी-चावल दुकान के सामने शनिवार सुबह डिवाइडर पर मिले शव के मामले में एक बड़ा मोड़ आया है। मृतक की पहचान सुंदर नगर के रहने वाले 31 वर्षीय संजीव उर्फ सन्नी के रूप में की गई है। संजीव पेशे से ई-रिक्शा चलाकर अपनी मां और बहनों का पेट पालता था। चचेरे भाई अंकित ने बताया कि गत 11 जून की रात करीब आठ बजे संजीव के दो दोस्त उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। उस रात जब वह देर तक घर नहीं लौटा, तो मां और बहनों ने उसके मोबाइल पर दर्जनों फोन किए, लेकिन दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। अगले दिन रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां खाक छानने के बाद भी जब संजीव का कुछ पता नहीं चला, तो शनिवार सुबह रेलवे रोड पर एक शव पड़े होने की सूचना ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया।

‘न वो कपड़े थे, न अपनी बाइक’— परिजनों ने उठाए कई गंभीर सवाल, हत्या का अंदेशा

विज्ञापन

सिटी थाना पुलिस ने जब परिजनों को शिनाख्त के लिए मृतक की तस्वीरें दिखाईं, तो घर में कोहराम मच गया। हालांकि, घटनास्थल और शव की स्थिति ने कई ऐसे सुराग छोड़े हैं जो किसी गहरी साजिश की तरफ इशारा कर रहे हैं। अंकित के मुताबिक, संजीव घर से जो कपड़े पहनकर निकला था, उसकी लाश पर वे कपड़े मौजूद नहीं थे। इतना ही नहीं, पुलिस को शव के पास से जो मोटरसाइकिल बरामद हुई है, वह भी संजीव की नहीं बल्कि किसी और की है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि संजीव के मुंह से खून निकल रहा था। परिजनों का सीधा आरोप है कि जिन दोस्तों के साथ वह 11 जून की रात बाहर गया था, उन्होंने या किसी और ने उसकी हत्या की और साक्ष्य मिटाने के लिए लाश को हाईवे के डिवाइडर पर डंप कर दिया।

चार बहनों की डोली उठाने का था सपना, रिश्ता ढूंढ रहा था परिवार

संजीव के घर की माली हालत पहले से ही बेहद खस्ता है। करीब चार साल पहले उसके पिता का साया सिर से उठ गया था, जिसके बाद पूरे घर की जिम्मेदारी अकेले संजीव के कंधों पर आ टिकी थी। वह दिन-रात मेहनत कर अपनी चार बहनों के भविष्य को संवारने में जुटा था। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि मां इन दिनों संजीव के सिर पर सेहरा सजाने की तैयारियां कर रही थीं और उसके लिए लड़की की तलाश की जा रही थी। जिस घर में शादी की शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां अचानक इकलौते कमाऊ बेटे की अर्थी उठने की नौबत आने से पूरा सुंदर नगर इलाका गमगीन है।

दोस्तों से पूछताछ करेगी पुलिस; थाना प्रभारी बोले— हर पहलू पर टिकी है नजर

इस रहस्यमयी मौत के बाद सिटी थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है, जहां डॉक्टरों के पैनल द्वारा उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच अधिकारी का कहना है कि परिजनों की शिकायत और उनके द्वारा उठाए गए बिंदुओं को केस डायरी में शामिल कर लिया गया है। पुलिस उन दोस्तों की लिस्ट तैयार कर रही है जो आखिरी बार संजीव को घर से बुलाकर ले गए थे और उनसे जल्द ही गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह डॉक्टरों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।