Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Yamunanagar Road Accident: यमुनानगर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बद्दी से बिजनौर लौट रहे दंपती को स्विफ्ट कार ने रौंदा, महिला की मौत

GGaganpreet Kaur
यमुनानगर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बद्दी से बिजनौर लौट रहे दंपती को स्विफ्ट कार ने रौंदा, महिला की मौत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में नेशनल हाईवे पर रफ्तार के जानलेवा जुनून ने एक और हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से मेहनत-मजदूरी कर अपने वतन उत्तर प्रदेश के बिजनौर लौट रहे एक मुस्लिम दंपती की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक बेकाबू कार ने उनकी बाइक को पीछे से उड़ा दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर पीछे बैठी महिला छिटककर सीधे हाईवे के बीचोबीच जा गिरी। इससे पहले कि वह संभल पाती, पीछे से आ रही उसी कार ने उसे बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में तीन मासूम बच्चों के सिर से मां का साया हमेशा-हमेशा के लिए उठ गया।

औरंगाबाद रेस्ट एरिया के पास हुआ हादसा, पति की आंखों के सामने तड़पती रही पत्नी

विज्ञापन

हादसे का शिकार हुए मोहम्मद फियाज ने रुंधे गले से आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह बद्दी (हिमाचल) में फास्ट फूड सप्लाई का काम करके अपने परिवार का गुजर-बसर करता है। वह अपनी पत्नी शबनम खातून के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव सिजौली अकबरपुर (बिजनौर) के लिए निकला था। सफर सही चल रहा था, लेकिन जैसे ही उनकी बाइक यमुनानगर के औरंगाबाद रेस्ट एरिया से थोड़ा आगे सहारनपुर की ओर जाने वाले पुल के पास पहुंची, पीछे से आ रही एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार के ड्राइवर ने गफलत में गाड़ी दौड़ाते हुए उनकी बाइक को पीछे से ठोक दिया। फियाज ने बताया कि टक्कर लगते ही शबनम सड़क पर गिरी और कार का पहिया उसकी छाती और कंधे को रौंदता हुआ निकल गया।

तमाशा देख फरार हुआ कार चालक, तमाशबीन बने रहे लोग

इस पूरी घटना में जिस बात ने चश्मदीदों और पुलिस को सबसे ज्यादा हैरान किया, वह थी कार चालक की संवेदनहीनता। मोहम्मद फियाज के मुताबिक, टक्कर मारने के बाद कार चालक ने तुरंत ब्रेक लगाए और गाड़ी से उतरकर नीचे गिरी शबनम की हालत को देखा। फियाज अपनी पत्नी को लहूलुहान हालत में देख चीखता-चिल्लाता रहा और मदद की भीख मांगता रहा, लेकिन महिला की गंभीर हालत को भांपते ही आरोपी ड्राइवर के हाथ-पांव फूल गए। वह कानून के शिकंजे से बचने के लिए तुरंत अपनी कार में बैठा और एक्सीलेटर पर पैर रखकर वहां से रफूचक्कर हो गया। बाद में वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत पुलिस की डायल-112 हेल्पलाइन पर इस दुर्घटना की सूचना दी।

शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा, आरोपी की तलाश में पुलिस

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और पीसीआर वैन मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों की मदद से गंभीर रूप से घायल शबनम को तुरंत यमुनानगर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे ‘ब्रॉट डेड’ (अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत) घोषित कर दिया। सदर थाना यमुनानगर के प्रभारी कमलजीत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतका के पति मोहम्मद फियाज के बयानों के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और हत्या जैसी गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने अस्पताल में कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे बिजनौर से आए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अब हाईवे पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार स्विफ्ट कार के नंबर का पता लगाकर आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।