Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Yamunanagar Road Acciden: शादी के 13 दिन बाद दुल्हन की मौत, स्कूल बस ने बाइक सवार ननद-भाभी को कुचला

GGaganpreet Kaur
शादी के 13 दिन बाद दुल्हन की मौत, स्कूल बस ने बाइक सवार ननद-भाभी को कुचला
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

यमुनानगर।  यमुनानगर के गंगानगर कॉलोनी में अभी शादी की मिठाइयों का स्वाद कम भी नहीं हुआ था कि एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने पूरे परिवार को उजाड़ कर रख दिया। मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे, 25 वर्षीय खुशबू अपने पति शिवकुमार और 18 वर्षीय ननद पूजा के साथ बाइक पर सवार होकर पंचमुखी हनुमान मंदिर में माथा टेकने जा रही थीं। किसी ने सोचा भी नहीं था कि भक्ति का यह सफर जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा। छछरौली-पांवटा साहिब हाईवे पर मानकपुर इंडस्ट्री के पास पीछे से आ रही एक निजी स्कूल बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे का खौफनाक मंजर: पहिए के नीचे आया सिर

विज्ञापन

चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर दूर जा गिरे। बदकिस्मती से खुशबू बस के पिछले पहिए की चपेट में आ गई और उसका सिर कुचला गया, जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं, यूपी के इटावा से भाई की शादी में शामिल होने आई पूजा ने भी बस की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही प्राण त्याग दिए। शिवकुमार को गंभीर हालत में राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। हादसे के वक्त बस में करीब 15 स्कूली बच्चे सवार थे, जो इस मंजर को देख बुरी तरह सहम गए।

परिजनों का आरोप- नशे में धुत्त था बस चालक

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। शिवकुमार के पिता रामदिया ने बिलखते हुए आरोप लगाया कि बस चालक नशे की हालत में था। उन्होंने कहा कि ड्राइवर की लापरवाही ने मेरी बहू और बेटी की जान ले ली, अगर बस अनियंत्रित होकर पलट जाती तो कई मासूम बच्चों की जान भी जा सकती थी। स्थानीय लोगों ने भी स्कूल बसों की बेलगाम रफ्तार पर रोष जाहिर किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में ले लिया और आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।

13 दिन पहले ही बंधा था शादी का बंधन

गंगानगर कॉलोनी निवासी शिवकुमार, जो शहर में डिलीवरी बॉय का काम करता है, उसका विवाह 29 अप्रैल को खुशबू के साथ बड़ी धूमधाम से हुआ था। घर में अभी नई दुल्हन के स्वागत की रस्में और मेहमानों का आना-जाना जारी था। पूजा भी इसी शादी के जश्न में शामिल होने आई थी और कुछ दिन बाद वापस लौटने वाली थी। लेकिन एक झटके में दो अर्थियां उठने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की कानूनी छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।