Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Yamunanagar Youth Attack: तीर्थनगर में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, बाइक रोककर चाबी फेंकी, फिर 3 दोस्तों पर किया जानलेवा हमला

GGaganpreet Kaur
तीर्थनगर में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, बाइक रोककर चाबी फेंकी, फिर 3 दोस्तों पर किया जानलेवा हमला
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

यमुनानगर। यमुनानगर का तीर्थनगर इलाका एक बार फिर सरेआम हुई गुंडागर्दी और गैंगबाजी की आशंका से दहल उठा है। काम खत्म करके अपने घर लौट रहे बाइक सवार युवकों को घेरकर बेरहमी से पीटा गया। हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे और उनके हाथों में डंडे, लोहे की रॉड और धारदार कटर जैसे घातक हथियार थे। इस हमले में दो युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े, वहीं उन्हें बचाने दौड़े एक राहगीर को भी दबंगों ने अधमरा कर दिया। सरेराह हुई इस वारदात से पूरे इलाके में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

रास्ता रोककर पहले फेंकी चाबी, फिर शुरू किया खूनी खेल

विज्ञापन

बड़ी माजरा के तीर्थनगर के रहने वाले पीड़ित साहिल ने पुलिस को बताया कि वह बाइक रिपेयरिंग का काम करता है। शनिवार शाम वह अपनी दुकान बढ़ाकर दोस्त कार्तिक के साथ मोटरसाइकिल से घर की तरफ आ रहा था। जैसे ही उनकी बाइक नहर का पुल पार कर थोड़ी आगे बढ़ी, तभी पीछे से तीन-चार मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए पीयूष जैसवाल और उसके साथियों ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी बाइक अड़ा दी। इससे पहले कि साहिल कुछ समझ पाता, पीयूष ने झपटकर उसकी बाइक की चाबी निकाली और दूर खेतों में फेंक दी ताकि वे भाग न सकें।

कटर और रॉड से वार, बचाने आए पड़ोसी को भी नहीं बख्शा

चाबी फेंकने के तुरंत बाद सभी हमलावर गाली-गलौज करते हुए साहिल और कार्तिक पर टूट पड़े। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड और डंडों से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। इसी बीच एक युवक ने साहिल के कान पर कटर से सीधा वार कर दिया, जिससे खून का फव्वारा फूट पड़ा। वहीं कार्तिक को जमीन पर गिराकर उसकी छाती, सिर, कमर और दोनों टांगों पर डंडे बरसाए गए। इसी दौरान गली से गुजर रहे उनके पड़ोसी समीर ने जब दोस्तों को पिटते देख बीच-बचाव की कोशिश की, तो हमलावरों ने उसे भी घेरकर बुरी तरह पीट डाला।

‘पुलिस के पास गए तो बोलेरो से कुचल देंगे’—पुरानी रंजिश में दी धमकी

साहिल के मुताबिक, हमलावरों में शिवा, वंश उर्फ अपराधी, वंश जैसवाल, पीयूष जैसवाल, बाबा जैसवाल, आशु गुज्जर, टिकू, दीपक और सागर शामिल थे। वारदात की वजह बताते हुए पीड़ित ने कहा कि कुछ समय पहले पीयूष के किसी दोस्त की उनके एक परिचित से लड़ाई हुई थी, जिसका बदला लेने के लिए इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया। जाते-जाते मुख्य आरोपी पीयूष जैसवाल ने पीड़ितों को ललकारते हुए कहा कि अगर इस मामले की शिकायत पुलिस से की, तो वह अपनी बोलेरो गाड़ी से कुचलकर उन्हें जान से मार देगा।

नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

सड़क पर चीख-पुकार और भीड़ बढ़ती देख सभी आरोपी अपनी बाइकों पर सवार होकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जगाधरी सदर थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आई। थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि साहिल के बयानों के आधार पर शिवा, वंश उर्फ अपराधी और पीयूष समेत सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले और धमकी देने की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।