Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Yamunanagar Temple Theft Video: यमुनानगर में चोरों का ऑन-द-स्पॉट इंसाफ: गोगामेड़ी मंदिर में चोरी करने पर 10 मीटर तक रगड़वाई नाक, VIDEO वायरल

GGaganpreet Kaur
यमुनानगर में चोरों का ऑन-द-स्पॉट इंसाफ: गोगामेड़ी मंदिर में चोरी करने पर 10 मीटर तक रगड़वाई नाक, VIDEO वायरल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

यमुनानगर। यमुनानगर के अहड़वाला गांव में स्थित ऐतिहासिक गोगामेड़ी मंदिर इन दिनों एक अनोखे ‘इंसाफ’ को लेकर चर्चा में है। मंदिर में चोरी की पहली वारदात सोमवार, 18 मई की दोपहर को हुई थी। दोपहर के वक्त जब मंदिर परिसर पूरी तरह खाली था, तब दो शातिर चोर अंदर घुसे और गुल्लक के ताले तोड़कर उसमें रखी भारी-भरकम नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए। शाम को जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तो टूटी हुई गुल्लक देखकर उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में ग्रामीण इकट्ठा हुए और जब मंदिर के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, तो तकनीकी खराबी के कारण वे बंद मिले। चोरों का कोई सुराग न मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस के पास भागने के बजाय एक रणनीति बनाई और सबसे पहले मंदिर के तमाम कैमरों को दुरुस्त करवाया।

दोबारा हाथ साफ करने पहुंचे चोर, तीसरी आंख में कैद हुई करतूत

विज्ञापन

ग्रामीणों का यह दांव पूरी तरह सटीक बैठा। चोरों को लगा कि पहली बार में वे आसानी से बच निकले थे, इसलिए मेड़ी सूनी पाकर उन्होंने मंगलवार देर रात करीब 2 बजे दोबारा धावा बोल दिया। आरोपी दीवार फांदकर मंदिर के गर्भगृह में घुसे और फिर से गुल्लकों को निशाना बनाकर करीब आधे घंटे तक इत्मीनान से चोरी करते रहे। बुधवार सुबह जब श्रद्धालुओं ने फिर से गुल्लक टूटी देखी, तो गांव में हड़कंप मच गया। लेकिन इस बार कैमरे चालू थे। जब ग्रामीणों ने फुटेज देखी, तो दोनों आरोपी गुल्लक से पैसे निकालते हुए साफ नजर आ रहे थे। वीडियो के आधार पर हुलये का मिलान किया गया, तो चोरों की पहचान पड़ोस के ही मिलक खास और अराइयांवाला गांव के युवकों के रूप में हुई।

पुलिस नहीं, ग्रामीणों की ‘अदालत’: 10 मीटर नाक रगड़कर मांगी जान की भीख

चोरों की पहचान होते ही अहड़वाला गांव के गबरू जवानों ने घेराबंदी करके दोनों आरोपियों को उनके घर से उठा लिया और खींचते हुए गोगामेड़ी परिसर में ले आए। ग्रामीणों के उग्र तेवर देखकर दोनों चोरों के हाथ-पांव फूल गए और उन्होंने बिना वक्त गंवाए अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद जो हुआ, उसकी इलाके में खूब चर्चा हो रही है। ग्रामीणों ने उन्हें पुलिस के हवाले करने के बजाय एक ऐसी सजा सुनाई जो नजीर बन जाए। दोनों चोरों को मंदिर के फर्श पर लेटने को मजबूर किया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों युवक हाथ जोड़कर रोते हुए, करीब 10 मीटर की दूरी तक जमीन पर अपनी नाक रगड़ते हुए गोगा महाराज की मूर्ति तक पहुंचे। वे बार-बार चिल्लाते रहे, “हमसे बहुत बड़ी गलती हो गई, आज के बाद जिंदगी में कभी चोरी नहीं करेंगे।” चोरों की इस हालत और उनके गिड़गिड़ाने पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। आखिरकार, करीब ₹50 हजार की चोरी करने वाले इन युवकों को पुलिसिया कार्रवाई के झंझट से दूर, एक सख्त हिदायत और अनोखी सामाजिक सजा देकर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।