Breaking News
Monkey Viral Video: कुर्सी पर बैठकर बंदर ने करवाई फुल बॉडी मसाज, शांत अंदाज देखकर हैरान हुए लोगJind Farmers Protest: जींद में धान खरीद पर बवाल, अलेवा में किसानों ने जींद-असंध रोड पर जेसीबी खड़ी कर लगाया जामNavratri Peanut Laddu Recipe: शेफ कुणाल कपूर से सीखें 30 मिनट में मूंगफली-सिंघाड़े के फलाहारी लड्डू बनानाPanipat Traffic Police: पानीपत में बिना नंबर की बाइक से आए युवक ने पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़, फाड़ी वर्दीअमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तारMonkey Viral Video: कुर्सी पर बैठकर बंदर ने करवाई फुल बॉडी मसाज, शांत अंदाज देखकर हैरान हुए लोगJind Farmers Protest: जींद में धान खरीद पर बवाल, अलेवा में किसानों ने जींद-असंध रोड पर जेसीबी खड़ी कर लगाया जामNavratri Peanut Laddu Recipe: शेफ कुणाल कपूर से सीखें 30 मिनट में मूंगफली-सिंघाड़े के फलाहारी लड्डू बनानाPanipat Traffic Police: पानीपत में बिना नंबर की बाइक से आए युवक ने पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़, फाड़ी वर्दीअमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार

Yamunanagar Theft News: यमुनानगर में बंद मकान पर चोंरों का धावा, दवाई लेने गए परिवार के घर से 91 हजार नकद और गहने साफ

GGaganpreet Kaur
Yamunanagar Theft News: यमुनानगर में बंद मकान पर चोंरों का धावा, दवाई लेने गए परिवार के घर से 91 हजार नकद और गहने साफ

यमुनानगर में बंद मकान पर चोंरों का धावा, दवाई लेने गए परिवार के घर से 91 हजार नकद और गहने साफ

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Yamunanagar Theft News: यमुनानगर शहर की सरस्वती कॉलोनी (Kansapur Road) में बेखौफ चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित गृहस्वामी जब पत्नी का इलाज करवाकर वापस लौटा, तो घर के कमरों का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। कमरों का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। जांच करने पर पता चला कि चोर 91 हजार रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात समेट ले गए हैं। पीड़ित की तहरीर पर गांधी नगर थाना पुलिस (Gandhi Nagar Police Station) ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

पत्नी की दवा दिलाने गए थे अतुल, रात को मां के घर रुकना पड़ा भारी

विज्ञापन

पुलिस को दी अपनी शिकायत में सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी अतुल ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी पत्नी मधु को डॉक्टर के पास दवाई दिलवाने के लिए घर में ताला लगाकर निकला था। अस्पताल से लौटने में देरी होने के कारण वह रात में अपने मुख्य मकान के बजाय मां के दूसरे घर पर ही रुक गया। शनिवार और रविवार का दिन भी वहीं बीत गया। इसके बाद सोमवार को जब वह अपनी पत्नी के साथ सरस्वती विहार स्थित अपने घर वापस पहुंचा, तो मुख्य गेट का ताला खोलते ही अंदर का नजारा देखकर स्तब्ध रह गया।

अलमारियां खुली थीं, बिखरा पड़ा था सामान; खाली प्लॉट के रास्ते घुसे बदमाश

घर के भीतर कमरों के दरवाजे खुले थे, अलमारियों से सामान निकालकर फर्श पर फेंका गया था और लॉकर टूटे पड़े थे। पीड़ित अतुल ने आशंका जताई है कि चोरों ने उनके मकान के बगल में स्थित खाली प्लॉट का फायदा उठाया। बदमाशों ने खाली प्लॉट की दीवार लांघकर मकान के पिछले हिस्से से भीतर प्रवेश किया और शांति से पूरी वारदात को अंजाम देकर निकल गए।

91 हजार रुपये कैश, सोने का मंगलसूत्र और चांदी के कड़े ले गए चोर

पीड़ित परिवार द्वारा दी गई सूची के मुताबिक, चोरी गए सामान में 91 हजार रुपये की नकदी के अलावा करीब 7 ग्राम सोने की झुमकी, 5 ग्राम सोने के बुंदे, 1 ग्राम की सोने की नथली (कोका), 6 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र शामिल है। इसके अलावा चोर लगभग 400 ग्राम वजनी चांदी की पायलें और बच्चों के 100 ग्राम चांदी के कड़े भी ले उड़े।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सुराग, जल्द खुलासे का दावा

वारदात की सूचना मिलते ही गांधी नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेने के बाद सीन ऑफ क्राइम (Police Investigation) टीम को भी मौके पर बुलवाया। एक्सपर्ट्स की टीम ने कमरों, अलमारियों और प्रवेश द्वारों से फिंगरप्रिंट्स और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में मौसम ने बदली करवट, गुरुग्राम समेत 9 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।