Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Yamunanagar Train Accident: यमुनानगर ट्रेन हादसा: ट्रैक पर बिखरे मिले शरीर के अंग, बाजू पर बना 'दिल' का टैटू ही अब आखिरी सुराग

GGaganpreet Kaur
यमुनानगर ट्रेन हादसा: ट्रैक पर बिखरे मिले शरीर के अंग, बाजू पर बना 'दिल' का टैटू ही अब आखिरी सुराग
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

यमुनानगर। यमुनानगर रेलवे स्टेशन के पास बीती रात एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया। रेलवे पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चश्मदीद तो नहीं थे, लेकिन मौके पर मिले अवशेष हादसे की भयावहता चीख-चीखकर बयां कर रहे थे। मृतक का चेहरा इस कदर कुचल चुका था कि उसे पहचानना नामुमकिन है, वहीं शरीर के अंग भी ट्रैक के आसपास बिखर गए।

10 मीटर दूर जा गिरी टांग, हाथ भी शरीर से हुआ अलग

विज्ञापन

जीआरपी थाना पुलिस को इस घटना की खबर रात करीब डेढ़ बजे मिली। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जब एसआई कुलदीप सिंह अपनी टीम के साथ यमुनानगर नहर पर बने रेलवे पुल के पास पहुंचे, तो वहां का नजारा देख पुलिसकर्मी भी सिहर उठे। ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि व्यक्ति की एक टांग कटकर करीब 10 मीटर दूर जा गिरी थी और बायां हाथ भी शरीर से अलग मिला। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शरीर के हिस्सों को एकत्रित किया।

‘दिल’ का टैटू बनेगा शिनाख्त का जरिया

पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतक की पहचान करना है। मृतक की जेब से कोई भी ऐसा दस्तावेज, मोबाइल या आईडी कार्ड नहीं मिला जिससे उसके नाम-पते का सुराग लग सके। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 45 साल लग रही है। पुलिस के हाथ अब एक ही ठोस सुराग लगा है—मृतक की दाहिनी बाजू पर बना ‘दिल’ का टैटू। इसी टैटू की फोटो को आसपास के जिलों और थानों में भेजा जा रहा है ताकि परिजनों का पता लगाया जा सके।

शिनाख्त के लिए 72 घंटे का इंतजार

फिलहाल जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर यमुनानगर के सिविल अस्पताल के शवगृह (मर्चरी) में रखवा दिया है। नियम के मुताबिक, शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटों तक सुरक्षित रखा जाएगा। पुलिस लापता लोगों की सूची के साथ हुलिए का मिलान कर रही है। पुलिस का अंदेशा है कि व्यक्ति ट्रैक पार करते समय या लापरवाही के कारण ट्रेन की चपेट में आया होगा, हालांकि मामले की हर एंगल से तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।