Breaking News
Ateli Mandi News: अटेली अनाज मंडी में 12 को किसानों के लिए लगेगा नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविरKarnal News: अमेरिका में सड़क हादसे में करनाल के 25 वर्षीय युवक जतिन की दर्दनाक मौतलुधियाना में ओवरलोड ट्रक बना जानलेवा, 35 वर्षीय ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक पर मौत; पुलिस ने ट्रक जब्त कर ड्राइवर को किया गिरफ्तारKatrina Kaif Post Pregnancy Trolling: वजन को लेकर ट्रोल करने वालों पर भड़कीं कैटरीना कैफ, लंदन इवेंट में बॉडी शेमिंग पर कही बड़ी बातNarnaul News: अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को स्वरोजगार के लिए 2 लाख तक ऋण आवेदन आमंत्रितAteli Mandi News: अटेली अनाज मंडी में 12 को किसानों के लिए लगेगा नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविरKarnal News: अमेरिका में सड़क हादसे में करनाल के 25 वर्षीय युवक जतिन की दर्दनाक मौतलुधियाना में ओवरलोड ट्रक बना जानलेवा, 35 वर्षीय ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक पर मौत; पुलिस ने ट्रक जब्त कर ड्राइवर को किया गिरफ्तारKatrina Kaif Post Pregnancy Trolling: वजन को लेकर ट्रोल करने वालों पर भड़कीं कैटरीना कैफ, लंदन इवेंट में बॉडी शेमिंग पर कही बड़ी बातNarnaul News: अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को स्वरोजगार के लिए 2 लाख तक ऋण आवेदन आमंत्रित

Yamunanagar Youth Suicide Case: यमुनानगर में बाइक को लेकर भाई से हुई बहस, 19 साल के हर्ष ने लगा ली फांसी

GGaganpreet Kaur
Yamunanagar Youth Suicide Case: यमुनानगर में बाइक को लेकर भाई से हुई बहस, 19 साल के हर्ष ने लगा ली फांसी

यमुनानगर में बाइक को लेकर भाई से हुई बहस

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Yamunanagar Youth Suicide Case: यमुनानगर जिले के दुसानी गांव में एक बेहद दुखद और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां भाई-भाई के बीच बाइक ले जाने को लेकर हुई सामान्य सी कहासुनी ने भयानक रूप ले लिया। मामूली सी जिद में 19 साल के नौजवान हर्ष ने घर के बंद कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त परिवार के अन्य सदस्य घर पर ही मौजूद थे। घटना का अहसास होते ही परिजनों के होश उड़ गए, लेकिन जब तक वे उसे अस्पताल ले गए, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

एक्टिवा ले जाने की सलाह से नाराज हुआ था छोटा भाई

विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई विशाल ने रुंधे गले से बताया कि वह रामपुरा क्षेत्र में अपनी दुकान चलाता है और छोटा भाई हर्ष भी उसी के साथ कामकाज में हाथ बंटाता था। शुक्रवार सुबह विशाल अपनी पत्नी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहा था और इसके लिए उसने घर में खड़ी बाइक निकाली। इसी दौरान हर्ष भी जिद करने लगा कि उसे भगवानपुर जाना है और वह बाइक लेकर जाएगा। विशाल ने उसे समझाते हुए कहा कि वह एक्टिवा ले जाए क्योंकि उसे पत्नी के साथ अस्पताल जाना है। इसी बात पर दोनों भाइयों में थोड़ी बहस हो गई, जिसके बाद विशाल बाइक लेकर निकल गया।

कमरे में जाकर उठाया आत्मघाती कदम, मां सुदेश का रो-रोकर बुरा हाल

कहासुनी के बाद आहत और नाराज दिख रहा हर्ष चुपचाप अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई और परिजनों ने अंदर जाकर देखा, तो हर्ष फंदे से झूल रहा था। दृश्य देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से उसे तुरंत फंदे से नीचे उतारा और अचेत अवस्था में ही गाड़ी से यमुनानगर के सिविल अस्पताल लेकर भागे। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की अचानक मौत की खबर सुनते ही मां सुदेश और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामूली विवाद या वजह कुछ और? तफ्तीश में जुटी पुलिस

घटना की इत्तिला मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम ने सिविल अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और कागजी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक पूछताछ में परिजनों ने बाइक को लेकर हुई बहस की बात बताई है। हालांकि, पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि क्या महज बाइक न मिलने से नाराज होकर कोई इतना बड़ा कदम उठा सकता है या फिर इसके पीछे कोई अन्य मानसिक तनाव या वजह थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें– अंबाला में धोखे से रचाई शादी, पहली पत्नी और बच्चों का सच छिपाया, विरोध पर पत्नी को पीटा

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।