Breaking News
Horoscope Update: पुराने अटके काम होंगे पूरे या बढ़ेगी मुश्किलें? जानिए सभी 12 राशियों का हालShocking Stunt Viral: ‘तू ऊपर चढ़ेगा तो मैं तुझसे ऊपर’, दो दोस्तों की सनकी शर्त ने पहुंचा दिया मौत के मुहाने परNarnaul Mandi Update: नारनौल नई अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद का रोस्टर जारी, 12 अक्टूबर से तय तिथियों के अनुसार होगी किसानों की फसल की खरीदPanipat News: पानीपत में यमुना स्नान करने जा रहे परिवार की सीएनजी कार में लगी भीषण आगRewari Theft News: बावल में चोरों का आतंक, हसनपुरा मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी चोरी, रेलवे रोड स्थित मंदिर के दानपात्र पर भी बोला धावाHoroscope Update: पुराने अटके काम होंगे पूरे या बढ़ेगी मुश्किलें? जानिए सभी 12 राशियों का हालShocking Stunt Viral: ‘तू ऊपर चढ़ेगा तो मैं तुझसे ऊपर’, दो दोस्तों की सनकी शर्त ने पहुंचा दिया मौत के मुहाने परNarnaul Mandi Update: नारनौल नई अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद का रोस्टर जारी, 12 अक्टूबर से तय तिथियों के अनुसार होगी किसानों की फसल की खरीदPanipat News: पानीपत में यमुना स्नान करने जा रहे परिवार की सीएनजी कार में लगी भीषण आगRewari Theft News: बावल में चोरों का आतंक, हसनपुरा मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी चोरी, रेलवे रोड स्थित मंदिर के दानपात्र पर भी बोला धावा

Zirakpur Poonam Murder Case : बिना तलाक दूसरी शादी पड़ी भारी ! पहले पति के साथ जाने से इनकार करने पर महिला का कत्ल की पत्नी की हत्या

hharpreet singh
Zirakpur Poonam Murder Case : बिना तलाक दूसरी शादी पड़ी भारी ! पहले पति के साथ जाने से इनकार करने पर महिला का कत्ल की पत्नी की हत्या

पूनम की फाइल फोटो और शव को लेकर जाते पुलिसकर्मी

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Zirakpur Poonam Murder Case : जीरकपुर के दशमेश नगर में मंगलवार को सामने आए पूनम हत्याकांड में पुलिस की शुरुआती जांच के बाद चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। करीब चार साल पहले एक निजी कंपनी कर्मी के साथ दूसरी शादी रचाकर रह रही पूनम की उसके ही पहले पति ने बेरहमी से हत्या कर दी।

वारदात की वजह बिना तलाक लिए अलग रहना और पहले पति के पास वापस लौटने से साफ इनकार करना बताया जा रहा है। पुलिस ने पीड़िता के दूसरे पति राजीव ऋषि राज की शिकायत पर मामला दर्ज कर फरार आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है।

विज्ञापन

घरेलू सहायिका से शुरू हुई मुलाकात और रचा ली दूसरी शादी

पुलिस को दी शिकायत में 54 वर्षीय राजीव ऋषि राज ने बताया कि साल 2007 में उसकी पहली पत्नी का देहांत हो गया था। फरवरी 2022 में जीरकपुर के दशमेश नगर स्थित मकान नंबर 88 की पहली मंजिल पर किराए पर रहने के दौरान उसकी मुलाकात पूनम से हुई, जो वहां घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी।

बातचीत बढ़ी तो पूनम ने बताया कि उसके पहले पति वेद प्रकाश से रिश्ते खत्म हो चुके हैं। इसके बाद जुलाई 2022 में दोनों ने बिना कानूनी औपचारिकता के आपस में शादी कर ली। हालांकि बाद में राजीव को पता चला कि पूनम ने वेद प्रकाश से तलाक नहीं लिया था।

उसी इलाके में रहने लगा था पहला पति, मंगलवार सुबह पहुंचा साले के साथ

पूनम के अलग रहने से नाराज पहला पति वेद प्रकाश भी उसी इलाके में किराए का कमरा लेकर रहने लगा और लगातार पूनम पर वापस लौटने का दबाव बना रहा था।

मंगलवार सुबह करीब 9:15 बजे वेद प्रकाश अपने साले यानी पूनम के सगे भाई बबलू को साथ लेकर राजीव के घर धमक पड़ा। उसने पूनम से जबरन साथ चलने को कहा, लेकिन पूनम ने साफ मना कर दिया। इसी बात पर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

बचाव में आए दूसरे पति को मारा थप्पड़, फिर सीने में घोंप दिया चाकू

विवाद बढ़ता देख जब राजीव बीच-बचाव करने पहुंचा तो वेद प्रकाश ने उससे मारपीट शुरू कर दी और उसे थप्पड़ जड़ दिए। पूनम जैसे ही राजीव को बचाने के लिए आगे आई, वेद प्रकाश का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। आरोपी ने अपने बैग से पहले से रखा चाकू निकाला और पूनम के सीने के बाईं तरफ एक के बाद एक करीब चार वार कर दिए। लहूलुहान होकर पूनम वहीं फर्श पर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

बैग में चाकू लेकर आया था आरोपी, हत्या के बाद हुआ फरार

वारदात के समय मौजूद राजीव और पूनम के भाई बबलू ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह खून से सना चाकू और बैग लेकर मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही जीरकपुर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी वेद प्रकाश हत्या की नीयत से ही बैग में चाकू छिपाकर लाया था। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

Mohali Murder News : महिला की चाकू से गोदकर हत्या, दूसरे पति ने भागकर बचाई जान

विज्ञापन

मोहाली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।