Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

राजस्थान के टोंक में 150 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

VVinita Kohli
राजस्थान के टोंक में 150 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

टोंक: टोंक पुलिस के जिला विशेष दल (डीएसटी) ने एक कार से कथित तौर पर 150 किलोग्राम विस्फोटक बरामद करने के बाद बुधवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र पटवा और सुरेंद्र मोची के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी बूंदी जिले के निवासी हैं। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डीएसटी ने बरोनी थाना क्षेत्र में एक कार को रोका और यूरिया उर्वरक की बोरियों में छिपाकर रखा गया लगभग 150 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया। 

उन्होंने बताया कि विस्फोटक सामग्री को आरोपी बूंदी से टोंक तक कथित तौर पर आपूर्ति के लिए ले जा रहे थे। अमोनियम नाइट्रेट के अलावा, पुलिस ने 200 कारतूस और लगभग 1,100 मीटर लंबे सेफ्टी फ्यूज तार के छह बंडल जब्त किए। तस्करी के लिए इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया। मिश्रा ने कहा कि विशिष्ट खुफिया जानकारी मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई और जब्त किए गए विस्फोटक पदार्थ के स्रोत समेत अन्य जानकारी पाने के मकसद से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या यह खेप खनन सहित अन्य अवैध गतिविधियों के लिए थी।

विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।