Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

कुमाऊं के देवी-देवताओं, महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर गिरफ्तार

VVinita Kohli
कुमाऊं के देवी-देवताओं, महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हल्द्वानी: उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी में कुमाऊं के देवी-देवताओं और महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्प्णी करने के आरोप में पुलिस ने सोशल मीडिया ‘इंफ्लुएंसर’ ज्योति अधिकारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यहां बताया कि अधिकारी को मुखानी थाने की पुलिस ने पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को उसे अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

पुलिस ने बताया कि अधिकारी के खिलाफ यह कार्रवाई सामाजिक कार्यकर्ता जूही चुफाल की शिकायत परर की गई। शिकायत में आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में अधिकारी ने कुमाऊं की महिलाओं को लेकर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के साथ ही स्थानीय देवी-देवताओं के अस्तित्व पर सवाल उठाया एवं अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। फलस्वरूप क्षेत्र के लोगों की सामाजिक और धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और उनमें नाराजगी फैल गई। इसके अलावा, वीडियो में वह खुलेआम दरांती लहराती हुई भी नजर आई। मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 192,196, 299, 302 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए अघिकारी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

नैनीताल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।