Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Abohar Fazilka News : अबोहर की झाड़ियों में मिला युवक का अर्धनग्न शव

Abohar Fazilka News : अबोहर की झाड़ियों में मिला युवक का अर्धनग्न शव

अबोहर की झाड़ियों में मिला युवक का अर्धनग्न शव

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Abohar Fazilka News : फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित इंदिरा नगरी डिस्पोजल के पास शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में एक युवक का अर्धनग्न शव पड़ा देखा। सुबह करीब सात बजे सामने आई इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस और समाज सेवी संस्था ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है।

गुरुवार रात से लापता था मानव

पुलिस पड़ताल में मृतक की पहचान आर्य नगर की गली नंबर 7 के रहने वाले 30 वर्षीय मानव उर्फ काकू (पुत्र सुरेंद्र पाल) के तौर पर हुई है। परिजनों के मुताबिक, मानव गुरुवार रात लगभग 10 बजे घर से किसी काम के सिलसिले में निकला था। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो परिवार ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।

विज्ञापन

मुंह से निकल रहा था झाग

सुबह जब पुलिस और समाज सेवी संस्था के सदस्य बिट्टू नरूला व सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे, तो मानव का शव झाड़ियों के बीच पड़ा था। शुरुआती पड़ताल में युवक के मुंह से झाग निकलता पाया गया है, जिससे मौत के कारणों को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर अबोहर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

बिना पोस्टमार्टम शव सौंपने की मांग

दोपहर करीब दो बजे थाने पहुंचे परिजनों ने मोर्चरी में रखे शव की शिनाख्त की। हालांकि, इस मामले में मोड़ तब आया जब परिजनों ने किसी भी तरह की अनहोनी या साजिश से साफ इनकार कर दिया। पुलिस को दिए लिखित बयान में परिवार ने कहा कि उन्हें मौत स्वाभाविक लग रही है और वे इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही उन्हें अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाए।

Bathinda News : 24 घंटे में 4 ग्रामीणों की अचानक मौत, बठिंडा के गांव कोट शमीर में पसरा मातम

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फाजिल्का की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।