September 30, 2026

Akanksha Chamola Trolled: गौरव खन्ना का नाम सुनते ही भड़कीं आकांक्षा चमोला, पैपराजी को दी चेतावनी तो यूजर्स ने किया ट्रोल

0
Akanksha Chamola Trolled: गौरव खन्ना का नाम सुनते ही भड़कीं आकांक्षा चमोला, पैपराजी को दी चेतावनी तो यूजर्स ने किया ट्रोल

गौरव खन्ना का नाम सुनते ही भड़कीं आकांक्षा चमोला

Akanksha Chamola Trolled: टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री आकांक्षा चमोला इन दिनों लाइमलाइट में तो हैं, लेकिन गलत वजहों से। रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में अपनी निजी जिंदगी के राज खोलकर सुर्खियों में आईं आकांक्षा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पैपराजी के सामने जिस अंदाज में बात करती नजर आ रही हैं, उसे देखकर नेटिजन्स का पारा चढ़ गया है। लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।

पैपराजी के सामने रखी शर्त, बोलीं- ‘GK पर कोई सवाल नहीं’

सामने आए वीडियो में आकांक्षा जैसे ही कैमरे के सामने पहुंचती हैं, वह बिना किसी भूमिका के पैपराजी को सीधे चेतावनी देने लगती हैं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा, “लॉकअप और गौरव खन्ना को छोड़कर कोई भी सवाल चलेंगे, ठीक है!” अपने पति और मशहूर एक्टर गौरव खन्ना (GK) का नाम न लेने की यह शर्त पैपराजी को तो खामोश कर गई, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को उनका यह एटीट्यूड जरा भी रास नहीं आया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FILMYGYAN VIDEOS (@filmygyanvideos)

‘तलाक’ के बयान के बाद भी मिला था गौरव का साथ

गौरतलब है कि ‘लॉकअप 2’ के शुरुआती एपिसोड्स में ही आकांक्षा ने यह कहकर सभी को चौंका दिया था कि वह और गौरव खन्ना पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। इस सनसनीखेज खुलासे के बावजूद गौरव खन्ना ने कभी सार्वजनिक रूप से आकांक्षा के खिलाफ कुछ नहीं कहा और हमेशा उनका समर्थन करते दिखे। ऐसे में अब मीडिया के सामने गौरव का नाम लेने पर इस तरह पाबंदी लगाना फैंस को रास नहीं आ रहा है।

यूजर्स ने लगाई क्लास, कहा- ‘खुद नाम लेना कब बंद करोगी?’

आकांक्षा के इस वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, “ये जीके के खिलाफ जिस तरह बात कर रही हैं, वह देखकर बहुत बुरा लग रहा है।” वहीं एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, “गौरव के अलावा तुम्हारे पास बात करने के लिए बचा ही क्या है?” एक शख्स ने तो सीधे तंज कसते हुए लिखा, “गौरव की वजह से ही तुम्हें जाना भी जाता है।” इसके अलावा कई लोगों ने सवाल उठाया कि जब वह खुद हर प्लेटफॉर्म पर गौरव का जिक्र करती रही हैं, तो अब दूसरों को रोकने का क्या तुक बनता है।

यह भी पढ़ें– कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह को कहा ‘लोमड़ी’, झारखंड छात्र आंदोलन पर छिड़ी रार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed