Breaking News
Sangrur DC Office Protest : संगरूर में डीसी कार्यालय के तीनों गेटों पर किसानों का घेरावKids Screen Time Junk Food Health Risks: मोबाइल स्क्रीन और हाथ में चिप्स का पैकेट, बच्चों के स्वास्थ्य के लिए धीमा जहर बनता यह खतरनाक कॉम्बिनेशनNarwana Mandi Lockout: जींद में आढ़तियों का हंगामा, नरवाना मंडी के गेट पर जड़ा ताला, धान के उठान में देरी से भड़का गुस्साYamunanagar Crime: यमुनानगर में इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी, 11वीं की छात्रा को खेतों में ले जाकर किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्जFaridkot Student Suicide : फरीदकोट में बीए फाइनल ईयर की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जानSangrur DC Office Protest : संगरूर में डीसी कार्यालय के तीनों गेटों पर किसानों का घेरावKids Screen Time Junk Food Health Risks: मोबाइल स्क्रीन और हाथ में चिप्स का पैकेट, बच्चों के स्वास्थ्य के लिए धीमा जहर बनता यह खतरनाक कॉम्बिनेशनNarwana Mandi Lockout: जींद में आढ़तियों का हंगामा, नरवाना मंडी के गेट पर जड़ा ताला, धान के उठान में देरी से भड़का गुस्साYamunanagar Crime: यमुनानगर में इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी, 11वीं की छात्रा को खेतों में ले जाकर किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्जFaridkot Student Suicide : फरीदकोट में बीए फाइनल ईयर की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

Ambala Dowry Harassment Case: अंबाला में विवाहिता से 2 करोड़ का दहेज मांगने पर पति व सास-ससुर पर केस, कमरे में हिडन कैमरा लगाने और प्रताड़ना के संगीन आरोप

GGaganpreet Kaur
Ambala Dowry Harassment Case: अंबाला में विवाहिता से 2 करोड़ का दहेज मांगने पर पति व सास-ससुर पर केस, कमरे में हिडन कैमरा लगाने और प्रताड़ना के संगीन आरोप

अंबाला में विवाहिता से 2 करोड़ का दहेज मांगने पर पति व सास-ससुर पर केस

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Ambala Dowry Harassment Case: हरियाणा के अंबाला शहर अंतर्गत महावीर नगर क्षेत्र से दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता सिमरनप्रीत कौर ने अपने पति, सास और ससुर पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का दावा है कि आरोपी पति ने कनाडा में घर खरीदने के नाम पर उससे मायके से 2 करोड़ रुपये लाने का भारी-भरकम दबाव बनाया। सिमरनप्रीत की लिखित शिकायत पर अंबाला सिटी थाना पुलिस ने आरोपी पति रमदीप सिंह, ससुर राजपाल सिंह और सास राजवंत कौर के खिलाफ संबंधित आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

शादी के दूसरे ही दिन शुरू हुई मारपीट, नौकरी का वेतन भी छीन लेती थी सास

विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में सिमरनप्रीत कौर ने बताया कि उसका विवाह 29 जनवरी 2023 को सिख रीति-रिवाज से महावीर नगर निवासी रमदीप सिंह के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के अगले ही दिन से पति ने छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बाद में पता चला कि पति कोई काम-धंधा नहीं करता। शादी के लगभग तीन महीने बाद पति कनाडा चला गया। पति से आर्थिक सहयोग न मिलने पर पीड़िता ने अंबाला में ही एक निजी कंपनी (कैपरी गोल्ड लोन) में नौकरी शुरू की, लेकिन आरोप है कि उसकी मेहनत का सारा वेतन सास अपने पास रख लेती थी। इसके अलावा मायके से पैसे और प्लॉट की मांग को लेकर लगातार मानसिक उत्पीड़न किया जाता रहा।

कमरे में बंद कर बेदम पीटा, हिडन कैमरा लगाने और गहने चोरी का आरोप

शिकायत में बीती 14 अक्टूबर की खौफनाक रात का ब्योरा देते हुए पीड़िता ने बताया कि देर रात करीब 1:30 बजे उसका पति, ननदें और जीजा शराब के नशे में घर पहुंचे। घर में दाखिल होते ही आरोपियों ने सिमरनप्रीत के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे पूरी रात कमरे में बंद रखा, जिससे वह बेसुध हो गई। होश आने पर उसे पता चला कि उसके शादी के सोने के गहने गायब थे। पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसकी निगरानी करने और ब्लैकमेल करने के मकसद से कमरे में गुप्त (हिडन) कैमरा भी लगा रखा था।

कनाडा से अंबाला तक चला प्रताड़ना का सिलसिला, मायके पक्ष ने बयां किया दर्द

पीड़िता के भाई यशप्रीत सिंह ने बताया कि प्रताड़ना का यह खेल सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा। कनाडा में रहने के दौरान भी जीजा रमदीप ने उसकी बहन पर झूठे आरोप लगाकर मारपीट की और कनाडा पुलिस को झूठी शिकायत दी कि सिमरनप्रीत की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। हालांकि, वहां स्थानीय रिश्तेदारों ने हस्तक्षेप कर पुलिस के सामने सच रखा। भारत लौटने पर जब सिमरनप्रीत अपने ससुराल महावीर नगर पहुंची, तो सास-ससुर ने उसे घर में घुसने नहीं दिया और हाथापाई की।

एडीआर सेंटर से पुलिस तक पहुंचा मामला, जांच शुरू

अंबाला पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, पीड़िता ने सितंबर महीने में पुलिस कप्तान कार्यालय में शिकायत सौंपी थी, जो जांच प्रक्रिया के बाद एडीआर (ADR) सेंटर होते हुए अंबाला सिटी थाने पहुंची। मामले में गंभीरता दिखाते हुए पुलिस ने 5 अक्टूबर को प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच हेड कांस्टेबल रजनीश कौर को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखें –  हरियाणा में 6 दिन तक रहेगा दो पश्चिमी विक्षोभ का असर, बारिश के साथ दस्तक देगी गुलाबी ठंड

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।