Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Sonipat News: NH-44 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, जिम जा रहे दो जिगरी दोस्तों की दर्दनाक मौत

JJagmarg Desk
Sonipat News: NH-44 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, जिम जा रहे दो जिगरी दोस्तों की दर्दनाक मौत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

सोनीपत (Sonipat News): नेशनल हाईवे-44 पर अंसल प्लाजा के पास मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कूटी सवार दो दोस्तों की जान चली गई। अज्ञात वाहन ने दोनों युवकों को इतनी बुरी तरह कुचला कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहित (22) और उत्तम कुमार (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जिम जाने के लिए निकले थे दोनों दोस्त

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बहालगढ़ की इंदिरा कॉलोनी निवासी मोहित और बढ़मलिक की दुर्गा कॉलोनी निवासी उत्तम कुमार बचपन के गहरे दोस्त थे। दोनों हर रोज की तरह मंगलवार सुबह स्कूटी पर सवार होकर पार्कर मॉल स्थित जिम में व्यायाम करने के लिए निकले थे। जब वे नेशनल हाईवे-44 पर अंसल प्लाजा के पास पहुंचे, तो एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि उत्तम का सिर बुरी तरह कुचल गया।

बचपन की दोस्ती और साथ ही थमी सांसें

मोहित और उत्तम की दोस्ती मिसाल थी। दोनों ने राई के असावरपुर गांव के एक निजी स्कूल में पहली कक्षा से साथ पढ़ाई की थी और पिछले साल ही 12वीं पास की थी।

इकलौता बेटा था मोहित: मोहित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह पिछले दो साल से जठेड़ी गांव के एक निजी स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत था। उसके पिता आनंद गिरी और माता पिंकी फैक्ट्री में काम कर घर चलाते हैं। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

परिवार में सबसे छोटा था उत्तम: उत्तम के पिता लालू कुमार शाह किराने की दुकान चलाते हैं। उत्तम अपने पिता के काम में हाथ बंटाता था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था और उसने हाल ही में 10 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाया था।

हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुंडली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि मोहित के पिता आनंद की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।