Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Anandpur Sahib Bus Accident: हादसे में अब तक 8 की मौत, बैसाखी मेले से लौट रही बस अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई

VVinita Kohli
Anandpur Sahib Bus Accident: हादसे में अब तक 8 की मौत, बैसाखी मेले से लौट रही बस अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: आनंदपुर साहिब से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही एक बस पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में पलट गई, जिससे उसमें सवार आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे बस्सी पठाना के मोरिंडा-चुन्नी रोड क्षेत्र में हिम्मतपुरा के पास हुई। बस में सवार सभी श्रद्धालु फतेहगढ़ साहिब के मेन माजरी के निवासी थे और बैसाखी के अवसर पर रूपनगर जिले के आनंदपुर साहिब से मत्था टेकने के बाद लौट रहे थे। फतेहगढ़ साहिब के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शुभम अग्रवाल ने कहा, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि वाहन में कुछ खराबी आ गई होगी।

बस में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे। फतेहगढ़ साहिब के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राज कुमार ने बताया कि पहले इस घटना में एक महिला सहित छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 21 लोग घायल हो गए थे। ‘‘लेकिन बाद में दो अन्य घायलों ने चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) और मोहाली के फेज 6 स्थित एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।’’ घायलों को फतेहगढ़ साहिब, बस्सी पठाना और रूपनगर जिला स्थित मोरिंडा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद कई स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्यों में मदद की। घायलों में से एक महिला ने बताया कि बस मेन माजरी गांव पहुंचने ही वाली थी कि अचानक पलट गई। 

विज्ञापन

बस्सी पठाना के विधायक रूपिंदर सिंह मंगलवार रात घटनास्थल पर पहुंचे। विधायक ने कहा कि सभी श्रद्धालु मेन माजरी गांव के थे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्रद्धालुओं की मौत पर दुख व्यक्त किया और कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके परिजन के साथ खड़ी है। कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आनंदपुर साहिब से श्रद्धालुओं के लौटने के दौरान बस्सी पठाना के पास हुए दुखद बस हादसे से मैं बहुत दुखी हूं। अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं।

वाहेगुरु इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करें।’’ शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी कहा, ‘‘बैसाखी के दिन श्री आनंदपुर साहिब से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ हुई दुखद बस दुर्घटना में लोगों की मौत की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं वाहेगुरु जी से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें, शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।