Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पंजाब औद्योगिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

VVinita Kohli
पंजाब औद्योगिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फतेहगढ़ साहिब: पंजाब सरकार औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और नए निवेश को आकर्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, स्थानीय सरकारों और बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने आज मंडी गोबिंदगढ़ में प्रमुख औद्योगिक इकाई ‘वर्धमान आदर्श इस्पात प्राइवेट लिमिटेड’ के विशेष दौरे के दौरान कही। उन्होंने उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि औद्योगिक इकाइयों को जोड़ने वाली खराब सड़कों की मरम्मत का काम जल्द शुरू किया जाएगा, ताकि व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं को कम किया जा सके।

कंपनी की ‘ग्रीन मुहिम’ के तहत कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने फतेहगढ़ साहिब के डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर पूजा सियाल ग्रेवाल के साथ फैक्ट्री परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि आर्थिक विकास के साथ-साथ प्रकृति की सुरक्षा आज की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने हरित और टिकाऊ वातावरण बनाए रखने के लिए वर्धमान आदर्श इस्पात द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना भी की। कैबिनेट मंत्री ने ‘सुपर फूड्स’ औद्योगिक इकाई का भी दौरा किया।

डायरेक्टर निमित गर्ग ने कैबिनेट मंत्री को फैक्ट्री में इस्तेमाल की जा रही आधुनिक और उन्नत तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर आदर्श गर्ग (सीएमडी, जोगिंद्रा ग्रुप), संजय गुप्ता (मैनेजिंग डायरेक्टर), अश्वनी गर्ग (डायरेक्टर), निमित गुप्ता (डायरेक्टर), सीईओ अमित तोमर, एचआर हेड सुनील सम्मी, नरेंद्र गुप्ता और कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।