Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

ASI-होमगार्ड मर्डर मामला: एनकाउंटर में मारे गए आरोपी का 7 दिन बाद पोस्टमॉर्टम, कोर्ट के आदेश पर माने परिजन

VVinita Kohli
ASI-होमगार्ड मर्डर मामला: एनकाउंटर में मारे गए आरोपी का 7 दिन बाद पोस्टमॉर्टम, कोर्ट के आदेश पर माने परिजन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरदासपुर: गुरदासपुर में ASI-होमगार्ड मर्डर केस में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारे गए आरोपी रणजीत सिंह का सात दिन बाद पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। सीजीएम कोर्ट ने रणजीत सिंह की मां की याचिका पर सुनवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम के आदेश दिए, जिसके बाद परिजन मान गए। मृतक के चाचा हरविंदर सिंह मल्ली ने बताया कि वे कोर्ट के निर्देश के अनुसार सिविल अस्पताल पहुंच चुके हैं, जहां डॉक्टरों और वकीलों की टीम मौजूद है।

विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम से पहले परिवार की मांग

परिवार ने पोस्टमॉर्टम से पहले शव दिखाने की शर्त रखी है। हरविंदर सिंह मल्ली ने कहा कि पारिवारिक सदस्यों को पहले रणजीत सिंह का शव देखने दिया जाए और पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों से उनकी मुलाकात करवाई जाए। उन्होंने पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी कराने और कोर्ट नोटिस की पूरी जानकारी देने की भी मांग की।

अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। एसपी हेडक्वार्टर युगराज सिंह भी मौके पर पहुंचे। सीनियर मेडिकल ऑफिसर रविंदर सिंह ने बताया कि चीफ ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट की निगरानी में तीन डॉक्टरों का पैनल पोस्टमॉर्टम कर रहा है, जिनमें दो फॉरेंसिक विशेषज्ञ अमृतसर से और एक सिविल अस्पताल गुरदासपुर से है।

कोर्ट का फैसला और बोर्ड गठन

कोर्ट ने शव का पोस्टमॉर्टम पीजीआई या एम्स से कराने की मांग खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि यह विषय हाईकोर्ट के अधिकार क्षेत्र में आता है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि शव कई दिनों से सिविल अस्पताल में पड़ा है, इसलिए तत्काल पोस्टमॉर्टम जरूरी है। सीजीएम ने एसएमओ को डॉक्टरों का बोर्ड गठित करने के निर्देश दिए थे।

22 फरवरी की घटना

22 फरवरी को आदियां पुलिस चौकी में ASI गुरनाम सिंह और होमगार्ड जवान अशोक कुमार की लाश मिली थी। चौकी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से डेढ़ किलोमीटर दूर है। शुरुआती जांच में मौके से चार खोल बरामद हुए। सरपंच की सूचना पर पुलिस और बीएसएफ मौके पर पहुंचे। बीएसएफ के डीआईजी एके विरदी ने भी घटनास्थल का दौरा किया।

गिरफ्तारी और एनकाउंटर

25 फरवरी को पुलिस ने रणजीत सिंह को गिरफ्तार किया था और हथियार बरामदगी के लिए लेकर गई। SHO की गाड़ी पलटने से वह फरार हो गया। इसके बाद CIA टीम ने पुराना शाला इलाके में उसे घेर लिया और मुठभेड़ में मार गिराया। इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हुए। डीआईजी संदीप गोयल ने कहा था कि तीनों आरोपी ISI हैंडलर्स के संपर्क में थे। वहीं, परिवार ने एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन

गुरदासपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।