Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Asian Beach Games 2026: हरियाणा की तीन बेटियां चीन में दिखाएंगी दम, एशियन बीच कबड्डी गेम्स में भारत को पदक की उम्मीद

AAmandeep Singh
हरियाणा की तीन बेटियां चीन में दिखाएंगी दम, एशियन बीच कबड्डी गेम्स में भारत को पदक की उम्मीद
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। चीन के सान्या शहर में आगामी 22 अप्रैल से शुरू होने जा रहे ‘एशियन बीच गेम्स 2026’ के लिए भारतीय कबड्डी टीम ने कमर कस ली है। इस बार भारतीय महिला टीम की बागडोर हरियाणा की बेटी रितु श्योराण के हाथों में होगी।

चरखी दादरी के छोटे से गांव बिलावल की रहने वाली रितु ने अपनी मेहनत के दम पर न केवल टीम में जगह बनाई, बल्कि कप्तानी का जिम्मा भी हासिल किया। रितु इससे पहले विश्व कप विजेता भारतीय टीम की सदस्य रह चुकी हैं और मैदान पर राइट कॉर्नर की पोजीशन संभालते हुए विरोधियों के पसीने छुड़ाने के लिए जानी जाती हैं।

विज्ञापन

हिसार की मनीषा और निकिता भी मचाएंगी धमाल

भारतीय महिला टीम के चयन में इस बार हरियाणा के कोटे से आधी टीम नजर आ रही है। कप्तान रितु के अलावा हिसार जिले की दो होनहार खिलाड़ी, मनीषा कुमारी और निकिता ने भी अपनी जगह पक्की की है।

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि सैंड (रेत) पर खेली जाने वाली कबड्डी पारंपरिक मैट कबड्डी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण होती है, लेकिन हरियाणा की इन बेटियों का शारीरिक सौष्ठव और स्टैमिना भारत को गोल्ड मेडल दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। रितु फिलहाल हंसावास खुर्द की वाइब्रेंट एकेडमी में कोच के मार्गदर्शन में पसीना बहा रही हैं।

नीरज नरवाल संभालेंगे पुरुष टीम का मोर्चा

सिर्फ महिला वर्ग ही नहीं, बल्कि पुरुष कबड्डी टीम में भी हरियाणा की खेल संस्कृति की धमक दिखाई देगी। प्रो-कबड्डी के स्टार खिलाड़ी नीरज नरवाल को भारतीय पुरुष टीम में शामिल किया गया है। 22 से 27 अप्रैल के बीच होने वाले इन मुकाबलों में भारत को गोल्ड मेडल का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि 2026 का यह एशियन सफर हरियाणा के खिलाड़ियों के दम पर तिरंगे की शान को और बढ़ाएगा।

विज्ञापन

खेल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।