Ateli Mandi : अटेली में 2 अक्टूबर को होगा कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन, पदाधिकारियों ने तेज किया जनसंपर्क अभियान
Ateli Mandi : अटेली में 2 अक्टूबर को होगा कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन, पदाधिकारियों ने तेज किया जनसंपर्क अभियान
Ateli Mandi : कांग्रेस पार्टी द्वारा आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों ने सोमवार को क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों को सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।
जनसंपर्क अभियान में किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर कृष्ण राव, ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह प्रधान, जिला महासचिव प्रवक्ता राजबीर यादव, जिला सचिव बलवंत सिंह, युवा नेता अनुज जांगड़ा और बिल्लू सुजापुर सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। टीम ने सागरपुर, अटाली, सिलारपुर, कटकई, गुजरवास, मोहनपुर, भौंडी और तिगरा सहित आसपास के गांवों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और कांग्रेस की नीतियों तथा सम्मेलन के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी।

ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह प्रधान ने कहा कि 2 अक्टूबर का यह सम्मेलन ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने मौजूदा भाजपा सरकार पर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी है, जबकि आम आदमी दिन-प्रतिदिन गरीब होता जा रहा है।
किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर कृष्ण राव ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का होगा और पार्टी सभी 36 बिरादरियों को साथ लेकर चलने वाली है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों, मजदूरों और युवाओं के हित में ठोस निर्णय लिए जाएंगे।
जिला महासचिव प्रवक्ता राजबीर यादव और जिला सचिव बलवंत सिंह ने ग्रामीणों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में नारनौल-रेवाड़ी मार्ग स्थित ओम् गार्डन पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाएं।
यह भी देखें – बाबा रोंझवाला मंदिर में कल होगी दिव्य मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, संतों का रहेगा सान्निध्य
