September 23, 2026

Ateli Mandi : बाबा रोंझवाला मंदिर में कल होगी दिव्य मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, संतों का रहेगा सान्निध्य

0
Ateli Mandi : बाबा रोंझवाला मंदिर में कल होगी दिव्य मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, संतों का रहेगा सान्निध्य

Ateli Mandi : बाबा रोंझवाला मंदिर में कल होगी दिव्य मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, संतों का रहेगा सान्निध्य

Ateli Mandi : बाबा रोंझवाला मंदिर में कल 24 सितंबर गुरुवार को दिव्य मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक कुलदीप यादव एवं बाबा जाटा सेवा समिति, बोचड़िया-हसनपुर ने बताया कि इस मंदिर का जीर्णोद्धार सत्यवान यादव अपने पिता स्वर्गीय शिम्भुदयाल बोहरा की स्मृति में करवाया जा रहा है।

 

समारोह के मुख्य यजमान हरियाणा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक प्रताप सिंह होंगे। इस अवसर पर हरि मंदिर संस्कृत महाविद्यालय, पटौदी (गुरुग्राम) के अधिष्ठाता महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज तथा खोजीपीठ त्रिवेणी धाम, शाहपुरा (राजस्थान) के पीठाधीश्वर खोजाद्वाराचार्य रामरिछपालदास देवाचार्य महाराज सहित अनेक साधु-संतों का सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा।

 

 

कार्यक्रम की रूपरेखा में आज प्रातः 9:15 बजे हवन, 10:15 बजे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा तथा 11:15 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं के उपस्थिती होगी।

 

 

धार्मिक कार्यक्रम के संयोजक कुलदीप यादव एवं बाबा जाटा सेवा समिति, बोचड़िया-हसनपुर ने क्षेत्रवासियों तथा धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें ।

 

 

 

 

यह भी देखें – फतनी में बिजली लाइन पर काम करते समय नीचे गिरा युवक, मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed