Breaking News
Yamunanagar Factory Fire: यमुनानगर में टायर-ऑयल फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद भीषण आग, 3 किमी दूर तक गूंजी आवाजHaryana Sweden Investment LOI: सीएम नायब सैनी के स्वीडन दौरे से बड़ी कामयाबी, हरियाणा में आएगा 4,000 करोड़ रुपये का निवेशMahendragarh Theft News: महेंद्रगढ़ के दौंगड़ा अहीर गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, सूट, नकदी और चांदी की पाजेब ले उड़े चोरHaryana Student Scholarship: हरियाणा के मेधावी छात्रों के लिए खुशखबरी, पढ़ाई में अव्वल रहने पर मिलेंगे 1000 रुपयेचंडीगढ़ एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी, शारजाह और आबू धाबी की फ्लाइटें फिर शुरू होंगीYamunanagar Factory Fire: यमुनानगर में टायर-ऑयल फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद भीषण आग, 3 किमी दूर तक गूंजी आवाजHaryana Sweden Investment LOI: सीएम नायब सैनी के स्वीडन दौरे से बड़ी कामयाबी, हरियाणा में आएगा 4,000 करोड़ रुपये का निवेशMahendragarh Theft News: महेंद्रगढ़ के दौंगड़ा अहीर गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, सूट, नकदी और चांदी की पाजेब ले उड़े चोरHaryana Student Scholarship: हरियाणा के मेधावी छात्रों के लिए खुशखबरी, पढ़ाई में अव्वल रहने पर मिलेंगे 1000 रुपयेचंडीगढ़ एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी, शारजाह और आबू धाबी की फ्लाइटें फिर शुरू होंगी

Bathinda Goods Train Derail : बठिंडा के रामपुरा फूल रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे मालगाड़ी के 3 डिब्बे

hharpreet singh
शेयर करें
Bathinda Goods Train Derail : बठिंडा के रामपुरा फूल रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे मालगाड़ी के 3 डिब्बे

बठिंडा के रामपुरा फूल रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे मालगाड़ी के 3 डिब्बे

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Bathinda Goods Train Derail :  पंजाब के बठिंडा जिले में शुक्रवार की सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। रामपुरा फूल रेलवे स्टेशन के नजदीक मालगाड़ी के तीन डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

हादसे के वक्त ट्रेन में मारुति सुजुकी कंपनियों की नई गाड़ियां लदी हुई थीं, जिन्हें बठिंडा से अंबाला की तरफ ले जाया जा रहा था। सुबह-सुबह हुई इस घटना से रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में राहत टीमें मौके पर भेजी गईं।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती तकनीकी रिपोर्ट के मुताबिक, मालगाड़ी जब बठिंडा से अपनी तय मंजिल अंबाला के लिए रवाना हुई थी, तो रामपुरा फूल के पास पहुंचते ही अचानक उसके पहियों में तकनीकी खराबी आ गई। पहिए पूरी तरह से जाम हो गए, जिसके चलते डिब्बे असंतुलित होकर पटरी से उतर गए। गनीमत यह रही कि इस दौरान ट्रेन की रफ्तार ज्यादा तेज नहीं थी, वरना एक बहुत बड़ा हादसा पेश आ सकता था। लोको पायलट की सूझबूझ से समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया।

डिब्बे तिरछे होने से रेलवे रूट हुआ प्रभावित

हादसे के बाद मालगाड़ी के तीन डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और ट्रैक पर तिरछे होकर लटक गए। इस तकनीकी गड़बड़ी के कारण मुख्य रेलवे ट्रैक पर आवागमन कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन और रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और तुरंत पटरियों को दुरुस्त करने का काम शुरू किया।

सुरक्षा के लिहाज से प्रभावित रूट को कुछ देर के लिए ब्लॉक करना पड़ा, ताकि क्रेन और तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाया जा सके। रेलवे के तकनीकी अमले ने युद्धस्तर पर काम करते हुए मार्ग को दोबारा सुचारू बनाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जल्द ही ट्रेन यातायात को पूरी तरह सामान्य कर दिया जाएगा।

Jalandhar School Bus Accident : जालंधर के सोढल में अनियंत्रित होकर घर के गेट से टकराई स्कूल बस, 10 बच्चे थे सवार

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

बठिंडा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।