Breaking News
Ambala Police Action: अंबाला में नग्गल SHO पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, लंगड़ाते हुए पहुंचे वारदात की निशानदेही करनेSonipat godown fire: सोनीपत के फोम गोदाम में भीषण आग, दो मजदूरों की जलकर मौतMahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में 18वें राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम का भव्य आयोजन, परिसीमन विधेयक रहा आकर्षण का केंद्रसुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल से हटाने पर केंद्र से जवाब मांगा: प्रदर्शन के CCTV फुटेज सुरक्षित आदेश दिएKurukshetra News: कुरुक्षेत्र के गर्ल्स स्कूल में निकला 5 फुट लंबा कोबरा, कंप्यूटर रूम में बैठा था, स्नेक मैन ने किया रेस्क्यूAmbala Police Action: अंबाला में नग्गल SHO पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, लंगड़ाते हुए पहुंचे वारदात की निशानदेही करनेSonipat godown fire: सोनीपत के फोम गोदाम में भीषण आग, दो मजदूरों की जलकर मौतMahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में 18वें राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम का भव्य आयोजन, परिसीमन विधेयक रहा आकर्षण का केंद्रसुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल से हटाने पर केंद्र से जवाब मांगा: प्रदर्शन के CCTV फुटेज सुरक्षित आदेश दिएKurukshetra News: कुरुक्षेत्र के गर्ल्स स्कूल में निकला 5 फुट लंबा कोबरा, कंप्यूटर रूम में बैठा था, स्नेक मैन ने किया रेस्क्यू

Bathinda News: बठिंडा बस स्टैंड के पीछे कंडक्टर की हत्या, CCTV फुटेज में दिखे 2 संदिग्ध

VVinita Kohli
शेयर करें
Bathinda News: बठिंडा बस स्टैंड के पीछे कंडक्टर की हत्या, CCTV फुटेज में दिखे 2 संदिग्ध

बठिंडा बस स्टैंड के पीछे कंडक्टर की हत्या

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Bathinda News: बठिंडा बस स्टैंड के पीछे एक निजी बस के कंडक्टर की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चुघे कलां निवासी बलजिंदर सिंह के रूप में हुई है। वारदात रविवार शाम की है, जबकि सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बस ड्राइवर इकबाल सिंह ने बताया कि बलजिंदर सिंह उनकी बस में कंडक्टर था। रविवार शाम करीब 7:30 बजे उन्होंने बस स्टैंड पर बस खड़ी की और दोनों अपने-अपने गांवों की ओर चले गए थे।

 

विज्ञापन

15 मिनट बाद मिली हमले की सूचना

इकबाल सिंह के मुताबिक, शाम करीब 7:45 बजे उन्हें फोन आया कि उनका कंडक्टर बस स्टैंड के पीछे एक गड्ढे के पास घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही वह अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और बलजिंदर सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने बलजिंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई और जांच शुरू की गई।

 

CCTV में दिखे 2 संदिग्ध

बस ड्राइवर के अनुसार, आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज में 2 संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि दोनों ने बलजिंदर सिंह पर तेजधार हथियार से हमला किया और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस अब CCTV फुटेज की मदद से संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हमलावरों के आने-जाने और वारदात से जुड़ी जानकारी मिल सके।

 

अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला

कोतवाली थाने के SHO यादविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान को लेकर पुलिस जांच जारी है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

बठिंडा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।