August 11, 2026

Bhojpuri Cinema: बिना शादी के मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे! फैसले पर भड़के पिता तो रो पड़ीं एक्ट्रेस

0
Bhojpuri Cinema: बिना शादी के मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे! फैसले पर भड़के पिता तो रो पड़ीं एक्ट्रेस

बिना शादी के मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे

Bhojpuri Cinema: टीवी जगत में इन दिनों भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी धमाल’ अपनी बोल्ड और बेबाक कंटेंट के चलते लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। कभी सुपरस्टार पवन सिंह के खुलासे तो कभी एक्ट्रेसेस के बीच की जुबानी जंग दर्शकों का ध्यान खींच रही है। इसी बीच शो का एक ताजा प्रोमो सामने आया है, जिसने भोजपुरी सिनेमा से लेकर सोशल मीडिया तक सनसनी फैला दी है। इस प्रोमो में भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी और सफल अभिनेत्रियों में शुमार आम्रपाली दुबे अपने माता-पिता के सामने एक ऐसा फैसला रखती दिख रही हैं, जिसे सुनकर उनके घरवाले पूरी तरह सन्न रह गए।

कैफे में बैठी थीं फैमिली, आम्रपाली ने रखा अपना फैसला

सामने आए वीडियो में आम्रपाली एक कैफे में अपनी मां और पिता के साथ बैठकर बेहद संजीदा माहौल में बात करती दिख रही हैं। अपने करियर और शादी के सवाल पर बात करते हुए आम्रपाली ने कहा, “मैंने अपने लिए यह डिसाइड किया है कि मैं अभी शादी नहीं करना चाहती। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि मैं जिंदगी में कभी शादी नहीं करूंगी, लेकिन अभी फिलहाल मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं है।” इस पर उनके पिता ने उम्र और ढलते समय की दुहाई देते हुए कहा, “पापा-मम्मी अब बूढ़े हो चुके हैं, अभी सही समय है, तू शादी कर सकती है।”

“शादी नहीं, लेकिन मां बनना चाहती हूं”—फैसले पर रो पड़ीं एक्ट्रेस

पिता की बात के जवाब में आम्रपाली ने जो कहा, उसने सभी के होश उड़ा दिए। एक्ट्रेस ने कहा, “मैं अभी शादी नहीं करना चाहती, लेकिन मैं मां बनना चाहती हूं।” बेटी के मुंह से बिना शादी के मां बनने की बात सुनते ही पिता का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, “सोचो दुनिया क्या कहेगी! हमें समाज को भी देखना पड़ता है, लोग क्या बातें बनाएंगे।” परिवार के इस तीखे रुख और सपोर्ट न मिलने से आहत होकर आम्रपाली कैफे में ही फूट-फूटकर रोने लगीं, जिसके बाद उनके माता-पिता वहां से उठकर चले गए।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, क्या परिवार के खिलाफ जाएंगी आम्रपाली?

वीडियो वायरल होने के बाद से ही फैंस के बीच इस बात को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है कि क्या आम्रपाली समाज और परिवार के नियमों को तोड़कर मां बनने का कदम उठाएंगी? गौरतलब है कि 39 वर्षीय आम्रपाली दुबे का नाम पिछले एक दशक से भोजपुरी जुबली स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ जुड़ता रहा है। हालांकि निरहुआ पहले से शादीशुदा हैं और तीन बच्चों के पिता हैं, जबकि उनकी पत्नी मीडिया और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। अब देखना यह होगा कि रियलिटी शो का यह मोड़ महज टीआरपी स्टंट है या आम्रपाली की जिंदगी का कड़वा सच।

यह भी पढ़ें–गोविंदा के ‘स्टैंडर्ड’ पर भड़कीं पत्नी सुनीता, कोमल रानी संग स्पॉट होने के बाद दिया सनसनीखेज बयान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed