September 25, 2026

Bigg Boss 20: एक्स-गर्लफ्रेंड शगुन शर्मा को याद कर रोए अमन गांधी, बोले- ‘डर है वह मूव ऑन न कर ले’

0
Bigg Boss 20: एक्स-गर्लफ्रेंड शगुन शर्मा को याद कर रोए अमन गांधी, बोले- 'डर है वह मूव ऑन न कर ले'

एक्स-गर्लफ्रेंड शगुन शर्मा को याद कर रोए अमन गांधी

Bigg Boss 20: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में हर दिन नए रिश्ते बनते और बिगड़ते नजर आ रहे हैं। इस सब हंगामे के बीच बीते दिन लाइव फीड के दौरान दर्शकों को एक बेहद ही भावुक पल देखने को मिला। टीवी एक्टर अमन गांधी अपनी पूर्व प्रेमिका और एक्ट्रेस शगुन शर्मा की याद में खुद को संभाल नहीं पाए और कैमरे के सामने ही उनके आंसू छलक पड़े।

“उम्मीद है बाहर जाने तक वह मूव ऑन न कर ले”

घर के कोने में अकेले और उदास बैठे अमन गांधी को जब रोते देखा गया, तो सह-कंटेस्टेंट माही विज, आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान तुरंत उनके पास पहुंचीं। अमन को रोता देख माही विज ने माहौल को थोड़ा हल्का करने की कोशिश करते हुए कहा, “अरे-अरे, भाई अपने प्यार को याद करके रो रहा है! अब तो बाहर निकलकर सीधा रिश्ता ही लेकर जाना पड़ेगा।”

इसी बीच अमन ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, “मुझे अब समझ आ रहा है कि साउथ अफ्रीका में होने के बावजूद वह सिर्फ मुझसे ही बात क्यों कर रही थी। बस एक ही डर है कि जब मैं इस शो से बाहर जाऊं, तो वह किसी और के साथ आगे न बढ़ चुकी हो (मूव ऑन न कर ले)।”

आम्रपाली और माही ने की गुजारिश, अरिश्फा ने जताई आशंका

अमन की यह बात सुनकर माही विज और भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे ने सीधे शगुन के नाम संदेश देते हुए कहा, “बहन, प्लीज मूव ऑन मत करना। देखो तुम्हारा भाई (अमन) यहां रो रहा है, उसका इंतजार करना।” हालांकि, अरिश्फा खान ने थोड़ा व्यावहारिक नजरिया रखते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि शगुन इतना लंबा इंतजार करेगी। अरिश्फा की बात पर अमन ने भी भारी मन से सहमति जताते हुए कहा, “हां, बात तो सही है… क्योंकि अलग हुए काफी लंबा वक्त हो चुका है।”

ऑनस्क्रीन बने थे भाई-बहन, ऑफस्क्रीन दिल दे बैठे

आपको बता दें कि अमन गांधी और शगुन शर्मा का रिश्ता काफी समय तक सुर्खियों में रहा है। दोनों की पहली मुलाकात टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के सेट पर हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि इस शो में दोनों ने ऑनस्क्रीन भाई-बहन का किरदार निभाया था, लेकिन सेट पर साथ वक्त बिताते-बताते दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए थे, लेकिन ‘बिग बॉस 20’ के घर में अमन का यह रूप साफ बयां कर रहा है कि उनके दिल में शगुन के लिए आज भी वही तड़प और प्यार बाकी है।

यह भी पढ़ें – ‘राइज एंड फॉल 2’ में दिखेंगे गोविंदा? ‘हीरो नंबर 1’ ने तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *