Bigg Boss 20 Controversy: विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों रिश्तों की गर्माहट और तल्खी दोनों चरम पर हैं। हाल ही में वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान तब बड़ा ड्रामा देखने को मिला, जब प्रतियोगी स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने शो में एंट्री ली। काशवी के आने का मकसद स्काउट के गेम को क्लियर करना था, लेकिन उन्होंने मंच पर आते ही कंटेस्टेंट लव गिल को आड़े हाथों ले लिया और तीखे सवाल दागे। शो से बाहर आने के बाद और सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना के बीच अब काशवी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और पूरे विवाद पर खुलकर बात की है।
‘एक कमिटेड आदमी के सामने ऐसा बर्ताव क्यों?’
For those pseudo-feminists going GA GA over Kaashvi’s reaction to Love Gill, asking why she questioned Love instead of her BF, #ScoutOP, here’s my take!
She questioned her BF too and pointed out all his mistakes. But being a girl herself, she has every right to ask another girl what kind of fantasy it is to chase a committed man and become his side chick while calling him BROTHER, whether it’s Asif, Scout, or sometimes even Yung!
Feminism isn’t about supporting a girl in every shitty thing she does just because she’s a girl. It’s also about calling out a woman when she misuses her freedom for her own game and humiliating woman / SISTER tags in the process.
Kaashvi did that perfectly, something the host failed to do!
#BiggBoss20— 𝘚αηу🍂 (@its_SanyHere) October 25, 2026
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर काशवी हीरानंदानी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक चैट ग्रुप के जरिए नए प्रोमो पर प्रतिक्रिया दे रही हैं। शो के घटनाक्रम को ‘ड्रामेटिक’ करार देते हुए काशवी ने कहा कि एक महिला होने के नाते कुछ मर्यादाएं होती हैं जिन्हें पार नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या कोई शख्स किसी कमिटेड यानी रिश्ते में बंधे आदमी के इतने करीब जा सकता है, उसके चेहरे के सामने लेट सकता है या उसे अपनी पीठ पर उठाने की जिद कर सकता है? काशवी ने साफ किया कि उन्होंने शो में स्काउट की गलतियों पर भी बात की थी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सामने वाले का बर्ताव सही था।
लव गिल पर नेशनल टीवी पर सीमाओं पार करने का आरोप
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए काशवी ने कहा कि लव गिल कोई नासमझ नहीं हैं, बल्कि वह लंबे समय से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और भली-भांति जानती हैं कि कैमरे के सामने क्या हो रहा है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि पति या बेटे के अलावा कोई भी महिला किसी दूसरे के रिश्ते वाले पुरुष को नेशनल टीवी पर ऐसे लंबे समय तक गले नहीं लगाना चाहेगी। काशवी ने यह भी दावा किया कि उन्होंने लाइव फीड में कई बार देखा है कि लव की तरफ से अनचाहा टच किया जाता था। इसके साथ ही उन्होंने शो के अन्य कंटेस्टेंट्स आसिफ और यंग के साथ भी लव की नजदीकियों पर सवाल उठाए और पूछा कि क्या ऐसी हरकतें उनके परिवार या पार्टनर्स को पसंद आएंगी?
यह भी पढ़ें– वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी का कड़ा तेवर, स्काउट और लव गिल की हरकतों पर लगाई क्लास

