Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में फूटा सलमान खान का गुस्सा, डीपफेक और AI वीडियो बनाने वालों को दी जेल भेजने की चेतावनी
बिग बॉस 20 में फूटा सलमान खान का गुस्सा, डीपफेक और AI वीडियो बनाने वालों को दी जेल भेजने की चेतावनी
Bigg Boss 20: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के मंच से सलमान खान अक्सर सामाजिक और गंभीर मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखते नजर आते हैं। बीते वीकेंड का वार में जहां उन्होंने एक्ट्रेसेस के गलत एंगल से फोटो-वीडियो बनाने वाले पैपराजी और ट्रोलर्स की क्लास लगाई थी, वहीं इस बार रविवार के एपिसोड में भाईजान का गुस्सा एआई (Salman Khan AI video reaction) और डीपफेक तकनीक का गलत इस्तेमाल करने वालों पर उतरा। सलमान खान ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि जब तक फर्जी वीडियो बनाने वाले दो-तीन लोग जेल की सलाखों (deepfake warning jail) के पीछे नहीं जाएंगे, तब तक यह खतरनाक खेल रुकने वाला नहीं है।
“मेरी भी आवाज और चेहरे का हो रहा गलत इस्तेमाल”
रविवार के एपिसोड की शुरुआत ही सलमान ने साइबर अपराध और डिजिटल सुरक्षा की चिंताओं के साथ की। उन्होंने खुलासा किया कि आज तकनीक का इस कदर दुरुपयोग हो रहा है कि किसी की भी आवाज और चेहरा चुराकर गलत चीजें दिखाई जा रही हैं। सलमान ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा, “किसी ने आपकी AI आवाज लेकर उसे डब कर दिया और किसी को गाली दे दी। लोग धड़ल्ले से AI वीडियो बना रहे हैं। कई मशहूर हस्तियों के साथ-साथ मेरे भी कई फेक AI वीडियो इंटरनेट पर फैलाए गए हैं।”
आम जनता को गुमराह करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग
सलमान ने चिंता जताते हुए कहा कि जो लोग तकनीक से ज्यादा वाकिफ नहीं हैं, वे इन फर्जी वीडियो को असली मानकर सोशल मीडिया पर आगे शेयर कर देते हैं। लेकिन असली गुनहगार वे लोग हैं जो जानबूझकर किसी की छवि खराब करने के लिए ऐसे वीडियो बनाते हैं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि ऐसे अराजक तत्वों को पकड़कर तुरंत जेल भेजा जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सरकार और संबंधित एजेंसियों से अपील की कि सोशल मीडिया पर सख्त सेंसरशिप और नियम लागू किए जाएं ताकि आम नागरिकों और सेलेब्स की निजता सुरक्षित रह सके।
पैपराजी के बाद अब डीपफेक गैंग सलमान के निशाने पर
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही सलमान ने उन पैपराजी को खरी-खोटी सुनाई थी जो महिला कलाकारों के बैकशॉट और आपत्तिजनक एंगल से तस्वीरें लेने में लगे रहते हैं। अब डीपफेक के खिलाफ उनकी इस बुलंद आवाज को सोशल मीडिया पर आम लोगों और बॉलीवुड हस्तियों का भारी समर्थन मिल रहा है। सलमान का मानना है कि यदि समय रहते एआई के इस खतरनाक पहलू पर लगाम नहीं कसी गई, तो यह समाज और व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए बेहद गंभीर खतरा बन जाएगा।
यह भी पढ़ें– रीति तिवारी पर बुरी तरह भड़के सलमान खान, कहा ‘अब तक की सबसे घटिया हरकत’
