Breaking News
Haryana Minimum Wages Rules: अब दुकानदारों को कर्मचारियों को देना होगा तय वेतन, श्रम विभाग ने जारी किए निर्देशBigg Boss 20 Scout OP Kashvi: लव गिल संग स्काउट ओपी की नजदीकी देख टूटीं गर्लफ्रेंड काशवी, भावुक वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर मची सनसनीSangrur DC Office Protest : संगरूर में डीसी कार्यालय के तीनों गेटों पर किसानों का घेरावKids Screen Time Junk Food Health Risks: मोबाइल स्क्रीन और हाथ में चिप्स का पैकेट, बच्चों के स्वास्थ्य के लिए धीमा जहर बनता यह खतरनाक कॉम्बिनेशनNarwana Mandi Lockout: जींद में आढ़तियों का हंगामा, नरवाना मंडी के गेट पर जड़ा ताला, धान के उठान में देरी से भड़का गुस्साHaryana Minimum Wages Rules: अब दुकानदारों को कर्मचारियों को देना होगा तय वेतन, श्रम विभाग ने जारी किए निर्देशBigg Boss 20 Scout OP Kashvi: लव गिल संग स्काउट ओपी की नजदीकी देख टूटीं गर्लफ्रेंड काशवी, भावुक वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर मची सनसनीSangrur DC Office Protest : संगरूर में डीसी कार्यालय के तीनों गेटों पर किसानों का घेरावKids Screen Time Junk Food Health Risks: मोबाइल स्क्रीन और हाथ में चिप्स का पैकेट, बच्चों के स्वास्थ्य के लिए धीमा जहर बनता यह खतरनाक कॉम्बिनेशनNarwana Mandi Lockout: जींद में आढ़तियों का हंगामा, नरवाना मंडी के गेट पर जड़ा ताला, धान के उठान में देरी से भड़का गुस्सा

Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में डेंगू का खौफ! बीमार होने पर घर से बाहर लाए गए काजी तौकीर

GGaganpreet Kaur
Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में डेंगू का खौफ! बीमार होने पर घर से बाहर लाए गए काजी तौकीर

बिग बॉस के घर में डेंगू का खौफ! बीमार होने पर घर से बाहर लाए गए काजी तौकीर

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Bigg Boss 20: टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय और चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के सेट से काजी तौकीर के फैंस को बड़ा झटका देने वाली खबर सामने आ रही है। शो में अपनी खास पहचान बना चुके और सलमान खान समेत हर मेहमान के चहेते बने काजी तौकीर की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे काजी को लेकर दावा किया जा रहा है कि वह डेंगू (Dengue) की चपेट में आ गए हैं। डॉक्टरों की सलाह और मेडिकल इमरजेंसी को देखते हुए शो के मेकर्स ने उन्हें बिग बॉस के मुख्य घर से बाहर निकालकर मेडिकल रूम में शिफ्ट कर दिया है।

मेडिकल रूम में चल रहा इलाज, ठीक होते ही होगी मुख्य गेम में धमाकेदार वापसी

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट्स के अनुसार, काजी तौकीर की तबीयत में सुधार न होने के चलते बिग बॉस के घर के अंदर उनका इलाज संभव नहीं था। यही वजह रही कि उन्हें अस्थाई रूप से गेम से अलग कर मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। अगले दो-तीन दिनों तक वह डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रहेंगे। हालांकि, उनके फैंस के लिए राहत की बात यह है कि काजी शो से बेघर (Eliminate) नहीं हुए हैं। जैसे ही उनकी सेहत में पूरी तरह सुधार आ जाएगा, वे दोबारा बिग बॉस के घर में एंट्री लेकर धमाल मचाते नजर आएंगे। बता दें कि इससे पहले भी कई सीजन्स में मेडिकल इमरजेंसी के वक्त कंटेस्टेंट्स को इस तरह की राहत दी जाती रही है।

माही विज उतार रही थीं नजर, घर में बदली-बदली सी दिखी फिजा

काजी तौकीर की बीमारी का असर बिग बॉस के घर के अंदर भी साफ देखने को मिल रहा है। बीते दिनों जब काजी अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, तब साथी कंटेस्टेंट माही विज उनके स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित दिखी थीं और उनकी नजर भी उतारती नजर आई थीं। लेकिन अब काजी के अचानक मेडिकल रूम में जाने से घर का माहौल काफी गंभीर हो गया है और साथी सदस्यों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक बिग बॉस के मेकर्स या काजी तौकीर की ऑफिशियल टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फैंस लगातार ऑफिशियल अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

यंग डीएसए की ‘मच्छर’ वाली फाइट से जुड़ा कनेक्शन, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

काजी तौकीर के डेंगू की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जहां कंटेस्टेंट यंग डीएसए (Young DSA) बुरी तरह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, हाल ही में शो के दौरान माही विज और यंग के बीच तीखी बहस हुई थी, जिसमें माही ने यंग को ‘मच्छर’ कह दिया था। इस पर पलटवार करते हुए यंग ने कहा था कि “मैं ऐसा मच्छर हूं कि अगर काट लूं तो सीधा डेंगू हो जाएगा।” अब काजी को सच में डेंगू होने के बाद फैंस इस बयान को जोड़कर देख रहे हैं। काजी के फैंस तंज कसते हुए कह रहे हैं कि “यंग मच्छर ने वाकई काट लिया,” वहीं यंग के फैंस इसे कर्मा बताते हुए अपने चहेते सितारे का बचाव कर रहे हैं।

यह भी देखें –  35 साल चल ली शादी, अब ये मुनव्वर तुड़वाएगा”, ‘पति पत्नी और पंगा 2’ के सेट पर भड़कीं अर्चना, परमीत बोले- थैंक यू!

विज्ञापन

टेलीविजन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।