Breaking News
Rohtak Crime: रोहतक CIA का बड़ा एक्शन- 10 लाख की अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ से जुड़ा नेटवर्कNarnaul : महेंद्रगढ़ पुलिस का कड़ा एक्शन, सितंबर 2026 में 7,865 चालान, 1.21 करोड़ का जुर्माना वसूलाMohsin Khan Marriage: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने रचाया निकाह, तमन्ना संग शेयर किया खूबसूरत वीडियो; लिखा- ‘कबूल कबूल कबूल’Amarjit Singh Chawla SGPC Case : श्री आनंदपुर साहिब पुलिस ने SGPC के चीफ सेक्रेटरी के OSD से की चार घंटे लंबी पूछताछHaryana Cabinet Meeting: सीएम नायब सैनी का सिंगापुर दौरा खत्म होते ही बड़ा एक्शन, 10 अक्टूबर को बुलाई हरियाणा कैबिनेट की बैठकRohtak Crime: रोहतक CIA का बड़ा एक्शन- 10 लाख की अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ से जुड़ा नेटवर्कNarnaul : महेंद्रगढ़ पुलिस का कड़ा एक्शन, सितंबर 2026 में 7,865 चालान, 1.21 करोड़ का जुर्माना वसूलाMohsin Khan Marriage: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने रचाया निकाह, तमन्ना संग शेयर किया खूबसूरत वीडियो; लिखा- ‘कबूल कबूल कबूल’Amarjit Singh Chawla SGPC Case : श्री आनंदपुर साहिब पुलिस ने SGPC के चीफ सेक्रेटरी के OSD से की चार घंटे लंबी पूछताछHaryana Cabinet Meeting: सीएम नायब सैनी का सिंगापुर दौरा खत्म होते ही बड़ा एक्शन, 10 अक्टूबर को बुलाई हरियाणा कैबिनेट की बैठक

Bigg Boss 20 Scout OP Kashvi: लव गिल संग स्काउट ओपी की नजदीकी देख टूटीं गर्लफ्रेंड काशवी, भावुक वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर मची सनसनी

GGaganpreet Kaur
Bigg Boss 20 Scout OP Kashvi: लव गिल संग स्काउट ओपी की नजदीकी देख टूटीं गर्लफ्रेंड काशवी, भावुक वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर मची सनसनी

लव गिल संग स्काउट ओपी की नजदीकी देख टूटीं गर्लफ्रेंड काशवी, भावुक वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर मची सनसनी

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Bigg Boss 20 Scout OP Kashvi: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में हर बीतते दिन के साथ समीकरण बदलते दिख रहे हैं। सलमान खान के इस शो में जहां कंटेस्टेंट्स गेम जीतने के लिए तरह-तरह के पैंतरे अपना रहे हैं, वहीं बाहर उनकी निजी जिंदगी को लेकर बवाल मचा हुआ है। हाल ही में गेमिंग वर्ल्ड के मशहूर नाम स्काउट ओपी (Scout OP) और यंग डीएसए ने घर की कंटेस्टेंट लव गिल को लेकर अपनी दिल की बात कही थी। स्काउट ने खुलकर माना था कि जब लव गिल किसी और सदस्य यानी गुल्लू के साथ वक्त बिताती हैं, तो उन्हें जलन (Possessiveness) महसूस होती है। इस कबूलनामे के बाद जहां स्काउट पहले ही ट्रोलर्स के निशाने पर थे, वहीं अब उनकी रियल लाइफ गर्लफ्रेंड काशवी का रिएक्शन सामने आने के बाद मामला और ज्यादा गरमा गया है।

लव गिल को कंधे पर बैठाकर घुमाया, तो छलक पड़े गर्लफ्रेंड के आंसू

विज्ञापन

दरअसल, ‘बिग बॉस 20’ के अनसीन क्लिप्स और मुख्य एपिसोड्स से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्काउट ओपी बिग बॉस हाउस के गार्डन एरिया में लव गिल को अपने कंधे पर बैठाकर घुमाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर जब स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी का ध्यान गया, तो उनका चेहरा उतर गया और वे काफी भावुक नजर आईं। काशवी के इस वीडियो के सामने आते ही दर्शकों और फैंस का दिल भी पसीज गया। सोशल मीडिया पर लोग स्काउट को जमकर फटकार लगा रहे हैं और काशवी के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं।

फैंस का फूटा गुस्सा: “दुश्मन को भी ऐसा दिन न देखना पड़े”

काशवी के इस भावुक रूप को देखकर बिग बॉस के दर्शकों ने स्काउट को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “काशवी लगभग रोने की कगार पर है। भगवान करे कि दुश्मनों को भी कभी इस स्थिति से न गुजरना पड़े। स्काउट को अपने इस रवैये पर शर्म आनी चाहिए।” वहीं एक अन्य यूजर ने काशवी का पक्ष लेते हुए लिखा, “जिस इंसान को आप इतना सपोर्ट कर रहे हैं, शो के अंदर उसके लिए कपड़े भेज रहे हैं, वही इंसान बाहर आपको यह सब दिखा रहा है। काशवी के लिए सच में बहुत बुरा लग रहा है।”

पीआर टीम की सफाई: “मेकर्स ने किया वीडियो एडिट, गलत एंगल देने की कोशिश”

मामले को लगातार बढ़ता और स्काउट की इमेज खराब होते देख उनकी आधिकारिक टीम (PR Team) ने मोर्चा संभाला है। स्काउट ओपी की टीम ने एक बयान जारी करते हुए पूरे विवाद पर सफाई दी है। टीम का दावा है कि स्काउट और यंग डीएसए की बातचीत वाले वीडियो को मेकर्स द्वारा जानबूझकर इस तरह काटा और छांटा (Edit) गया है, जिससे दर्शकों को इसमें जबरन लव एंगल नजर आए। स्काउट की टीम ने बिग बॉस के मेकर्स पर टीआरपी के लिए फुटेज से छेड़छाड़ करने का सीधा आरोप लगाया है। हालांकि, इस सफाई के बावजूद सोशल मीडिया पर स्काउट ओपी को लेकर ट्रोलिंग का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

यह भी देखें – बिग बॉस के घर में डेंगू का खौफ! बीमार होने पर घर से बाहर लाए गए काजी तौकीर

विज्ञापन

टेलीविजन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।